लुधियाना में कलयुगी पिता ने किए रिश्ते शर्मसार:2 साल से बेटी से कर रहा था छेड़छाड़, अकेली देख जबरदस्ती का किया प्रयास

लुधियाना के हैबोवाल इलाके के जस्सियां रोड पर रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने ही पिता पर पिछले 2 साल से अश्लील हरकतें करने और अब दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लड़की की उम्र 18 साल बताई जा रहा है। आरोपी एक फैक्ट्री में काम करता है। 2 साल से सह रही थी जुल्म
पीड़िता कल्पना (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका पिता रंजन (काल्पनिक नाम) पिछले करीब 2 साल से उसके साथ गलत हरकतें कर रहा था। वह डर और बेइज्जती के कारण चुप रही, लेकिन पिता की दरिंदगी कम होने के बजाय बढ़ती गई। आरोपी के चंगुल से बचाकर भागने में सफल रही
शिकायत के अनुसार, बीती 15 मार्च, 2026 को पीड़िता घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी पिता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने (दुष्कर्म) की कोशिश की। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए कड़ा विरोध किया और किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से बचाकर भागने में सफल रही। इस केस में थाना हैबोवाल की पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी पिता के खिलाफ BNS की धारा 64 (दुष्कर्म का प्रयास), 75 और 62 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *