बैसाखी का पावन पर्व पारंपरिक रंग में मनाया

लुधियाना| ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सहभागिता के जरिए छात्रों ने पर्व की भावना को जीवंत किया। छोटे बच्चों ने रंगीन पंजाबी परिधान पहनकर प्रस्तुति दी और पंजाबी लोकधुनों पर नृत्य कर वातावरण को उल्लासपूर्ण बनाया।कक्षा छठी से बारहवीं के छात्रों के लिए विशेष सभा आयोजित की गई, जिसमें बैसाखी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जानकारी दी गई। चेन ऑफ ग्रीन लैंड के चेयरमैन डॉ. राजेश ने संदेश में बहादुरी, निस्वार्थ भाव और एकता के मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *