लोहारां से तीर्थ सीएम यात्रा योजना का जत्था रवाना

लुधियाना | स्थानीय गांव लोहारा में बापू मार्केट स्थित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं का जत्था दुर्गियाना मंदिर, हरमंदिर साहिब, राम तीरथ और वाघा बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। जत्थे को विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यूथ विंग के उपाध्यक्ष गौरव वर्मा सहित रोहित, राकेश, रंजीत गरेवाल, जतिन, सुमन वर्मा, दलजीत कौर, कमलेश रानी, बलविंदर कौर, नीलम कौर, सतवंत कौर, कश्मीर कौर, कुलदीप रानी और सुखपाल कौर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *