कांग्रेस संगठन मजबूती पर रणनीतिक बैठक

अमृतसर| अमृतसर के हलका दक्षिणी से पूर्व पार्षद रिंकू नरूला ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग से मुलाकात की। बैठक में अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला भी उपस्थित रहे। बातचीत का केंद्र पार्टी संगठन को मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी रहा। नरूला के अनुसार अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ बढ़ाने के लिए काम किया जाए और बूथ स्तर तक ढांचे को सक्रिय किया जाए। सांसद औजला ने कहा कि चुनावी मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना जरूरी है। नरूला ने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र में संगठन विस्तार के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *