वृंदावन हादसा, चौथे दिन जिनकी लाश मिली, वह कौन:युवक पहली बार गया, वीडियो में ढोलक बजाता दिखा था; महिला की 6 महीने पहले शादी हुई

वृंदावन में नाव हादसे के चौथे दिन 2 लाशें मिलीं। इसमें एक महिला और दूसरी युवक की है। दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं। अब मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है। अभी एक युवक लापता है। उसकी तलाश में सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की टीम जुटी हुई है। टीमों ने जांच का दायरा भी 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। युवक की पहचान यश भल्ला और महिला की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। यश पहली बार वृंदावन गया था। वह बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़ा था और ढोलक बजाता था। हादसे से पहले सामने आए वीडियो में भी वह भजन गाते हुए ढोलक बजाता नजर आया है। मोनिका की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे। वह अपनी सास के साथ यात्रा पर गई थी। उसका पति विदेश में है और उसकी भी जल्द विदेश जाने की तैयारी थी। वहीं, लापता युवक पंकज फाजिल्का के जलालाबाद का रहने वाला है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। युवक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे में उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो चुकी है। उधर, बीते कल (12 अप्रैल) मिली डिंकी का आज लुधियाना के दुगरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ढोलक बजाता था यश, पहली बार वृंदावन गया विदेश जाने की तैयारी में थी मोनिका पंकज मल्होत्रा घर में कमाने वाला इकलौता हादसे से जुड़े अब तक के बड़े अपडेट्स कैसे हुआ हादसा?
हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए। लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। ———– ये खबरें भी पढ़ें: वृंदावन हादसा, आखिरी 7 मिनट की कहानी: कीर्तन चल रहा था; नाव पिलर से टकराई और पलट गई नाव हादसे में अपनों को खो चुके और खुद उसी नाव में सवार विजय कुमार ने हादसे के आखिरी 7 मिनट का मंजर बताया। विजय ने कहा कि नाव में कीर्तन के कारण काफी लोग आ गए थे। विजय ने कहा कि जब हमारी नाव नए निर्माणाधीन पुल के नजदीक पहुंची तो वहां लगे लोहे के डैम को क्रेन ने खींच लिया। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब- बांके बिहारी क्लब, जिसके श्रद्धालुओं की मौत हुई: दोस्त कीर्तन करते, फिर वृंदावन यात्रा कराने लगे; एक श्रद्धालु से ₹4500 लिए वृंदावन में हुए नाव हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इन सभी को लुधियाना के जगराओं का बांके बिहारी क्लब धार्मिक यात्रा पर लेकर गया था। जिसे आज से करीब 9 साल पहले दो सगे भाइयों और उनके एक दोस्त ने मिलकर बनाया। इसी हादसे में इन दो भाइयों में से एक की भी मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) वृंदावन हादसे से पहले के 4 VIDEO, पंजाब का युवक गा रहा था- नजर सांवरे लग न जाए कहीं… अचानक नाव डूब गई
मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे से पहले के पंजाब के श्रद्धालुओं के 4 वीडियो सामने आए। जिनमें हादसे से ठीक पहले का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। श्रद्धालु भजन करते दिख रहे हैं। इस बीच अचानक नाव पलट गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *