रोहतक के सुनारिया रोड पर एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फैक्ट्री के अंदर वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान ही चिंगारी निकलकर बोरियों में जा लगी, जिसके कारण आग लग गई। आग लगने के कारण चारों तरफ हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…