तेज धूप में बदमाश से सड़क पर घिस्सी लगवाई,VIDEO:यमुनानगर में टूटे पैरों से घिसटता रहा; पूर्व MLA की फैक्ट्री पर फायरिंग की थी

हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने बदमाश को तेज धूप में सड़क पर घिस्सी लगवाते हुए निशानदेही कराई। बदमाश के दोनों पैरों पर प्लास्ट चढ़ा था। वह घिसटते-घिसटते और दर्द से कराहते हुए वारदात स्थल पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जठलाना एरिया में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर कई राउंड फायरिंग की थी। गैंगस्टर नोनी राणा और शुभम पंडित ने सोशल मीडिया पर वारदात की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने 8 अप्रैल को आरोपी अमन उर्फ काकू को कुरूक्षेत्र से गिरफ्तार किया, पुलिस से बचने के चक्कर में पुल से गिरकर उसकी दोनों टांग टूट गई। बुधवार सुबह डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज किया, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची। वारदात स्थल से गोली का खोल मिला सीआईए-2 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी काकू को बुधवार दोपहर जठलाना गांव (वारदात स्थल) पहुंची। गाड़ी से नीचे उतारकर बदमाश से निशानदेही कराई गई। पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से बदमाश चल नहीं सकता था। करीब 15 मीटर तक घिसटते हुए उसने पुलिस को वारदात के बारे में बताया। इस दौरान मौके से पुलिस को एक खोखा भी मिला, जिसकी जांच की जा रही है। पहले जानिए, क्या है फैक्ट्री फायरिंग केस 50 हजार रुपए लेकर फायरिंग की सीआईए-2 प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार, अमन (18) का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। वह पेशे से पलंबर है। अमन और उसके दो अन्य दोस्तों को विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने 40-50 हजार रुपये का लालच देकर फायरिंग के लिए तैयार किया गया था। इसमें से कुछ रकम पहले मिल गई थी और कुछ वारदात को अंजाम देने के बाद मिलनी थी। पुलिस अब आरोपी काकू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। वहीं मुठभेड़ में घायल दूसरे आरोपी हर्ष का अभी सिविल अस्पताल यमुनानगर में इलाज चल रहा है। विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारों पर वारदात पुलिस जांच में सामने आया है कि नोनी राणा और शुभम पंडित गैंग से जुड़ा कार्तिक नाम का बदमाश सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपने गैंग में जोड़ता है। इन्हें रुपयों का लालच देकर वारदात कराते हैं। अमन, हर्ष और इनका तीसरा साथी अभिषेक भी इसी नेटवर्क का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *