पालकी में बची लड़की ने बताई हादसे की पूरी कहानी:फतेहगढ़ साहिब में गड्‌ढे के कारण बस पलटी, बिजली के खंभे से टकराई, 8 श्रद्धालु तड़पकर मरे

श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस फतेहगढ़ साहिब में सड़क पर एक गड्ढे में पहिया जाने से पलट गई। इसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, 20 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार एक श्रद्धालु ने बताया है कि बस में कोई सीट नहीं थी। सभी श्रद्धालु बस में फर्श पर ही दरी बिछाकर बैठे थे और कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान बस लड़खड़ाई और पलट गई। इसके बाद वह बिजली के खंभे से टकरा गई। उसने बताया कि श्रद्धालु बस पलटने से कम और करंट लगने से ज्यादा मरे हैं। श्रद्धालु सिमरनजीत कौर ने बताया कि बस में 35 से 40 लोग बैठे थे। इनमें ज्यादातर लोगों को गंभीर चोटें लगीं। हालांकि, सिमरनजीत और उनकी बहन को चोट नहीं लगी, क्योंकि ये दोनों पालकी के अंदर बैठी थीं। जो लोग बस की साइड पर थे, उनकी ही जान गई है। श्रद्धालु ने बताई हादसे की पूरी कहानी… बस के अंदर दरी बिछाकर बैठे से श्रद्धालु जिस बस में श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब के गांव मैण माजरी से श्री आनंदपुर साहिब गए और वहां से वापस आए, उस बस में ड्राइवर सीट के अलावा एक भी सीट नहीं थी। श्रद्धालु दरी बिछाकर बस के फर्श पर बैठे थे। बीच में पालकी थी, जिसमें बच्चे बैठे थे। हादसे के वक्त जब बस पलटी तो श्रद्धालु अपना बैलेंस नहीं बना सके। इसी वजह से उन्हें गंभीर चाटें आई। बस के डॉक्यूमेंट्स न फिटनेस जिस बस के साथ यह हादसा हुआ, वह बेहद खस्ताहाल है। मौके पर पहुंचे अफसरों ने जब बस की जांच की तो पता चला कि बस के न तो डॉक्यूमेंट्स थे और न ही फिटनेस। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बस से वे अक्सर श्री आनंदपुर साहिब व आसपास के अन्य गुरुद्वारा साहिबों में माथा टेकने जाते रहते थे। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 मरे:बच्चों-महिलाओं समेत 21 घायल, शरीर में कांच घुसे; डेढ़ किमी दूर उतरना था, PM ने दुख जताया पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिससे बस में करंट भी आ गया। बस पलटने से उसमें सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं बच्चों-महिलाओं समेत 21 श्रद्धालु घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *