गुरुग्राम में सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति का छीना फोन:बाइक सवार युवक ने मारा झपट्टा; सीसीटीवी में वारदात कैद

गुरुग्राम शहर के सेक्टर 50 स्थित निरवाना कंट्री सोसाइटी में दिनदहाड़े एक रेजिडेंट का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित व्यक्ति सड़क किनारे फोन पर बात करते हुए चल रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए बदमाश ने अचानक मोबाइल फोन छीन लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित रेजिडेंट ने बताया कि वह निरवाना कंट्री सोसाइटी के अंदर सड़क पर सामान्य गति से चल रहा था और फोन पर किसी से बात कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार बदमाश तेज रफ्तार से आया और युवक के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उसने तुरंत शोर मचाया और पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन बदमाश इतनी तेजी से भागा कि उसे पकड़ना संभव नहीं हो सका। सुबह शाम हो रही ज्यादा घटनाएं घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने सेक्टर 50 थाने में शिकायत दी है। हाल के महीनों में शहर के विभिन्न सेक्टरों में बाइक सवार बदमाशों द्वारा फोन और चेन छीनने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। विशेष रूप से शाम के समय या कम रोशनी वाले इलाकों में घटनाएं हो रही हैं। प्रीमियम सोसाइटी होने के बावजूद परेशानी निरवाना कंट्री सोसाइटी के रेजिडेंट्स ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। हालांकि पीड़ित रेजिडेंट ने अपनी पहचान अभी गोपनीय रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रीमियम सोसाइटी होने के बावजूद ऐसी घटनाएं परेशान करती हैं। सीसीटीवी बढ़ाने की मांग निरवाना कंट्री में रहने वाले रेजिडेंट्स ने सोसाइटी में सीसीटीवी बढने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निवासियों से अपील की है कि वे फोन पर बात करते समय सड़क के बीच में न चलें और हमेशा सतर्क रहे। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस कमिश्नर ने सभी थानों को ऐसे स्नैचिंग मामलों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *