गुरुग्राम में कोचिंग टीचर ने किया स्टूडेंट से रेप:2 बार अबॉर्शन भी कराया, परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

गुरुग्राम में सेक्टर-13 स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर 26 वर्षीय लड़की के यौन शोषण करने, दो बार गर्भवती होने पर जबरन अबॉर्शन कराने और किडनैप का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि आरोपी ने लड़की को जर्मन भाषा सिखाने के बहाने प्रेम जाल में फंसाया और उसका शोषण किया। इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी संगठन ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि बाद में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के पक्ष में बयान दिया है। जिसके बाद हिंदू संगठनों और परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि लड़की को डराया धमकाया जा रहा है। कोचिंग के दौरान की दोस्ती पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सेक्टर-13 के एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहकर स्पेनिश कोर्स कर रही थी। इस दौरान कोचिंग संचालक आसिफ मोहम्मद ने उससे दोस्ती बढ़ाई और शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की 2 बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे धमकाकर दोनों बार अबॉर्शन करवा दिया। परिवारवालों को मिला था सुसाइड नोट परिवार का आरोप है कि अब लड़की को परिवार से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है और उसे कहीं छुपाया गया है। जब परिजन पीजी पहुंचे तो वहां लड़की का एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी आपबीती लिखी थी। परिवार ने सेक्टर-14 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। दुर्गा वाहिनी ने कोचिंग जिहाद’ का मामला बताया दुर्गा वाहिनी की जिलाध्यक्ष अमिता पाठक ने बताया कि उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस घटना को ‘कोचिंग जिहाद’ बताया और कहा कि पुलिस ने बाद में आरोपी आसिफ मोहम्मद के खिलाफ अपहरण और संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही इस बारे में सेक्टर-14 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्र भान का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन लड़की अब उसी के पक्ष में बयान दे रही है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *