जालंधर के क्रिकेटर कृष भगत का IPL में सिलेक्शन हुआ है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। इस बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया के ऑफिशियल हैंडल से दी है। टीम के स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जालंधर के उभरते हुए खिलाड़ी कृष भगत को टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 21 वर्षीय कृष भगत को उनके 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर साइन किया गया है। दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं।
जालंधर के 21 वर्षीय कृष भगत के आईपीएल में चयन के साथ ही उनके परिवार में जश्न का माहौल है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के मध्यम गति के इस तेज गेंदबाज की उपलब्धि पर उनके दादा और पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल ने खुशी जताते हुए कहा कि जहां उनके बेटों ने राजनीति में नाम कमाया, वहीं पोते ने खेल जगत में परिवार का गौरव बढ़ाया है।
कृष की मां मनु और ताई सुरेश कुमारी ने बताया कि कृष के भीतर बचपन से ही क्रिकेट का जबरदस्त जुनून था, उन्होंने 5 साल की उम्र से ही अकादमी में अभ्यास शुरू कर दिया था और पिछले दो वर्षों की कड़ी मेहनत और इंतज़ार के बाद आखिरकार उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है। परिवार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस पल का आनंद लिया और जालंधर की अकादमी के कोचों का आभार व्यक्त किया।
ट्रायल्स में प्रभावित कर बनाई जगह कृष भगत पर पिछले दो सालों से मुंबई इंडियंस की नजर थी। वे लगातार टीम के ट्रायल्स का हिस्सा रहे। 2026 के डीवाई पाटिल टी20 कप में उन्होंने रिलायंस की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वे प्री-सीजन के दौरान भी सपोर्ट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए थे।