पंजाब विजिलेंस ने रिश्ववत लेते प्रिंसिपल-कानूनगो को पकड़ा:लुधियाना में सार्टिफिकेट के लिए मांगे 16 हजार, बलचौर में निशादेही के लिए मांगी घूस

पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने अलग-अलग मामलों में एक कानूनगो और एक स्कूल प्रिंसिपल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसमें बलाचौर में कानूनगो जमीन की निशानदेही के बदले पैसे ले रहा था। जबकि लुधियाना में एक प्रिंसिपल ने छात्र से उसके सर्टिफिकेट के बदले रिश्वत मांग ली। लुधियाना में सर्टिफिकेट के बदले रिश्वत मांग रहे प्रिंसिपल रंगे हाथों काबू लुधियाना के गांव मोही स्थित कैंप खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सरकारी सहायता प्राप्त) के प्रिंसिपल गुरमीत सिंह को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। उनपर एक छात्र से सर्टिफिकेट के लिए रुपए मांगने का आरोप है। लुधियाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि छात्र ने कोविड काल में 10वीं पास की थी, लेकिन उसे सर्टिफिकेट नहीं मिला था। जब वह प्रिंसिपल के पास गया, तो आरोपी ने 15,800 रुपये की मांग की। डुप्लीकेट सर्टिफिकेट की सरकारी फीस मात्र 900 रुपये है, लेकिन प्रिंसिपल ने छात्र से मौके पर ही 10,000 रुपये ऐंठ लिए बाकी के 6,000 रुपये लेते समय विजिलेंस की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में प्रिंसिपल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वही बलाचौर में कानूनगो रमन कुमार गिरफ्तार,ऑनलाइन भी ली रिश्वत जिला एसबीएस. नगर की तहसील बलाचौर (सर्कल काठगढ़) में तैनात कानूनगो रमन कुमार को 33,000 रुपये की रिश्वत के मामले में काबू किया गया है। शिकायतकर्ता की जमीन की निशानदेही के आदेश अदालत ने दिए थे। आरोपी कानूनगो ने काम को जटिल बताते हुए 80,हजार रुपये की डिमांड की। आरोपी पहले ही 33,000 रुपये ले चुका था, जिसमें से 15,000 रुपये कैश और 18,000 रुपये ऑनलाइन क्यूआर कोड के जरिए लिए गए थे। मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर मिली शिकायत और ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद विजिलेंस थाना जालंधर में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *