लुधियाना में पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार:इंतकाल के लिए मांग रहा था 25 हजार रुपए, पांच हजार पहले ले चुका था

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में एक व्यक्ति को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वह इंतकाल के लिए रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत की गई। पकड़ा गया पटवारी लुधियाना के पायल तहसील में तैनात था। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इंतकाल के लिए मांगी थी 25 हजार रुपये की रिश्वत विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई तहसील पायल के एक निवासी की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पटवारी हरकिंदर सिंह उसकी जमीन के इंतकाल (म्यूटेशन) में संशोधन करने के लिए 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी पटवारी पहले ही शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की पहली किस्त ले चुका था। वह शेष 20,000 रुपये की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में दर्ज कराई। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने एक योजनाबद्ध जाल बिछाया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। जैसे ही आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। आरोपी हरकिंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *