बिहार की छात्रा ने कुरुक्षेत्र NIT में किया सुसाइड:गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली बॉडी; क्लास अटेंड करने के बाद रूम में गई थी

बिहार की स्टूडेंट ने हरियाणा की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र के गर्ल हॉस्टल की तीसरी मंजिल के कमरे में स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्रा की पहचान दीक्षा दुबे के रूप में हुई है, जो बक्सर की रहने वाली है। दीक्षा का परिवार बसौली गांव में रहता है। दीक्षा बीटेक के दूसरे साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (AIDS) का कोर्स कर रही थी। दीक्षा कावेरी हॉस्टल के कमरा नंबर 441 में रहती थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं जानकारी के अनुसार, हॉस्टल के कमरे में छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। अभी तक दीक्षा के सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फरवरी से अप्रैल तक NIT में सुसाइड करने की चौथी घटना हुई है। क्लास से कमरे में आई थी दीक्षा दीक्षा अपनी क्लास अटेंड करने के बाद अपने कमरे पर आ गई थी। दोपहर के बाद उसकी दो फ्रेंड्स उससे मिलने पहुंची। जब दीक्षा ने दरवाजा नहीं खोला तो दोनों फ्रेंड्स ने NIT प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद NIT प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और खिड़की से झांककर देखा, तो दीक्षा का शव रस्सी के सहारे पंखे पर लटका हुआ था। पुलिस ने परिवार को बुलाया उधर, पुलिस ने घटना की सूचना दीक्षा के परिवार को दी। दीक्षा परिवार आज रात कुरुक्षेत्र पहुंच जाएगा। वहीं पुलिस ने दीक्षा के कमरे को सील कर दिया है। घटना के बाद NIT और हॉस्टल में हड़कंप मचा हुआ है। थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि अभी मौके पर ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *