आज वाद्य यंत्रों और सुरों से सजेगी महफिल-ए-सुखन

चंडीगढ़ | आलियांस फ्रांसिस-36 द्वारा 18 अप्रैल को लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। इसे महफिल-ए-सुखन का नाम दिया गया, जिसमें ट्राईसिटी के 10 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। महफिल में विभिन्न वाद्य यंत्र, जिसमें संतूर, रबाब, गिटार, हारमोनियम और तबला की संगत में गायकी के विभिन्न जॉनर भी सुनने को मिलेंगे। इसमें विभिन्न भाषाओं में कविताएं और गज़लें भी सुनाई जाएंगी, जिसमें विशेष रहेगा फ्रैंच भाषा का प्रयोग। इसे निशा लुथरा ने डिजाइन किया है, जिसमें अविर्भाव वर्मा, भुवन शर्मा, स्वर्णजोत, गुरदीप, परज, गगनीत, अनुराग, अमनप्रीत, शबनम और डेनियल हिस्सा ले रहे हैं। परफॉर्मेंस में आखिरी प्रस्तुति 3 कलाकारों की 24 तबलों पर एक साथ प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन 18 अप्रैल को शाम 6.00 बजे से आलियांस फ्रांसिस-36 के कैफे थिएटर में किया जाएगा, जिसमें एंट्री फ्री रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *