11 लोक कलाकार होंगे सम्मानित

चंडीगढ़| पंजाबी लोक नृत्य और संगीत से जुड़े 11 लोक कलाकारों का सम्मान टैगोर थिएटर-18 में 19 अप्रैल को होगा। डार फोक फेस्टिवल के तहत यी सम्मान समारोह होगा। इस दौरान पंजाब की विरासत, लोक गीत, संगीत और कलांदरी धमाल नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पंजाबी लोक कला के करीब लाना है। कार्यक्रम में छह लोक नृत्य से जुड़े कोचिस प्रीतपाल सिंह सोढ़ी, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर कौर, गुरमीत कौर महल, परमजीत सिंह पड़ा और तरसेम चंद कलेहड़ी को शाह असवार अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा और पांच लोक वाद्य यंत्रों से जुड़े कलाकारों ढोलक वादक दीपक कौशल, ढोल वादक राज कुमार, सारंगी वादक गुरशरण सिंह, तुंबा वादक करमवीर सिंह और ढोल वादक करतार सिंह को स्वर्गीय हरिंदर पाल सिंह लोक कलाकार अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा डार सोसायटी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के दो विजेताओं को पांच हजार ईनामी राशि और तीन मेरिट सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम शाम 5.00 बजे से रविवार को शुरू होगा, जिसमें एंट्री फ्री रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *