हिसार में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में 16 अप्रैल को VC ऑफिस का गेट तोड़ने के मामले में गिरफ्तार सभी 6 जजपा नेताओं को जमानत मिल गई है। सुमित सिंह की कोर्ट में सभी से 30-30 हजार का बेल बॉन्ड भरवाया गया। वहीं, इसी मामले में गिरफ्तारी देने जा रहे पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने के मामले में कंट्रोवर्सी बढ़ गई है। दुष्यंत चौटाला ने हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में CIA इंचार्ज पवन कुमार के खिलाफ शिकायत दी है। साथ ही SP के सिक्योरिटी इंचार्ज अमरजीत पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए। वहीं, CIA इंचार्ज पवन कुमार ने भी अर्बन एस्टेट थाने में दुष्यंत चौटाला और उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला के खिलाफ शिकायत दी है। SP सिद्धांत जैन ने इस मामले की जांच DSP कवलजीत को सौंपी है। दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 24 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। DGP ने मेरा फोन तक नहीं उठाया। सोमवार तक अगर FIR नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाऊंगा। दुष्यंत चौटाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें… सोशल मीडिया पर BJP Vs JJP, कांग्रेस भी कूदी… CIA इंचार्ज पवन कुमार की शिकायत की मुख्य बातें… CIA इंचार्ज पर दर्ज हो चुका है हत्या का केस बता 2023 में हरियाणा पुलिस के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के इंचार्ज रहे इंस्पेक्टर पवन कुमार समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामला फतेहाबाद जिले के एक व्यक्ति हरपाल (40) की मौत से जुड़ा था, जिसकी 31 अगस्त 2023 को रोहतक के PGIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद सदर थाने में मृतक की पत्नी सुमन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी। केस में इंस्पेक्टर पवन कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इसके अलावा ASI हेमराज, जसबीर और कॉन्स्टेबल नवीन कुमार, प्रमोद कुमार, राजबीर व राजेश के नाम भी शामिल थे। सभी के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता सुमन ने बताया था कि 1 जुलाई को उसका पति हरपाल घर से सामान लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन NCB के ASI हेमराज ने फोन कर बताया कि हरपाल को गिरफ्तार कर रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में रखा गया है। सुमन ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उसे पति से मिलने नहीं दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान हुई संक्षिप्त बातचीत में हरपाल ने बताया था कि उसे बचाने के लिए 15 से 20 लाख रुपए की मांग की जा रही है। उसने यह भी कहा था कि इंस्पेक्टर पवन उसे फतेहाबाद से उठाकर रोहतक लाए और झूठे केस में फंसा दिया। अब जानिए GJU में क्यों हुआ विवाद… छात्र संवाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर शुरू हुआ विवाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) के अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से इनसो को ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी थी। पुलिस के मुताबिक, 16 अप्रैल को लगभग 250-260 लोग यादव धर्मशाला में जमा हुए। फिर वे यूनिवर्सिटी की तरफ बढ़े और गेट नंबर 3 पर तैनात पुलिसवालों से धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली और जबरदस्ती यूनिवर्सिटी में घुसकर वाइस चांसलर (VC) के ऑफिस के गेट को तोड़ दिया, जिससे यूनिवर्सिटी में डर का माहौल बन गया। हिसार पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने जितेंद्र शयोराण, बिजेंद्र, गौरव सैनी, तरुण गोयल, दीपक आहूजा और रविंद्र कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया। दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस पहुंचे थे 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला मामले के विरोध में गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस पहुंचे थे, जहां उनकी पुलिस कर्मियों से काफी बहस भी हुई। इसके बाद पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया था कि पुलिस की एक गाड़ी से उन्हें सब्जी मंडी पुल पर कुचलने का प्रयास किया। सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी ने उन पर वैपन तान दिया। इसका एक वीडियो भी दिखाया था, जिसमें एक पुलिस की गाड़ी दुष्यंत चौटाला की एस्कॉर्ट गाड़ी के सामने खड़ी है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी हाथ में पिस्टल लेकर धमकाता हुआ दिख रहा है। जैसे ही दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला वहां पहुंचे, वह पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठ कर चला गया था।
अजय चौटाला बोले- पुलिस अधिकारी पर एक्शन हो इस विवाद के बाद जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला ने कहा- स्टूडेंट अपने हक की बात रखने के लिए वाइस चांसलर के पास नहीं जाएंगे तो किसके पास जाएंगे? स्टूडेंट्स पर कोई एक्शन नहीं हुआ। हमारे पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहां उस दिन एक भी लड़की नहीं थी, वहां लेडी पुलिस लगा रखी थी, ताकि कोई धक्का-मुक्की हो जाए तो उसे इश्यू बना दिया जाए। ये जानबूझकर की गई कार्रवाई है। एक अधिकारी पूर्व डिप्टी सीएम के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार करता है। पूर्व डिप्टी सीएम की गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ाता है और पिस्तौल तानता है। एक्शन उस पर होना चाहिए, लेकिन हमारी पार्टी के नेताओं पर हो रहा है। जजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सरकार की गुंडागर्दी जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया। वहीं, एक पुलिसकर्मी ने पिस्तौल तक तानी, जिसकी वीडियो व सीसीटीवी फुटेज है। यह भाजपा सरकार की सरेआम गुंडागर्दी है। ————————– ये खबर भी पढ़ें…. दुष्यंत चौटाला पुलिसकर्मी को पकड़ने दौड़े,VIDEO:बोले- वैपन ताना, कुचलने की कोशिश की; हिसार GJU विवाद में गिरफ्तारी देने जा रहे थे हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ। गिरफ्तारी देने SP ऑफिस जा रहे पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि पुलिस की एक गाड़ी से उन्हें सब्जी मंडी पुल पर कुचलने का प्रयास किया। सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी ने उन पर वैपन तान दिया। (पूरी खबर पढ़ें)