गुरुग्राम में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाई:शराब पीने पर टोकने से झगड़ा हुआ; बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था

हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगा ली। दोनों के शव किराए के घर में मिले। इनका बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिए। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार रात को युवक ने शराब पी रखी थी। इस बात पर पत्नी ने उसे टोक दिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ हो गया। फिलहाल सेक्टर-9 पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… अलवर के रहने वाले थे मृतक की पहचान राजस्थान में अलवर के रहने वाले दीपक कुमार (33) और उसकी पत्नी सोनम बाई (28) के तौर पर हुई है। दोनों गुरुग्राम के सेक्टर-9 में किराए के घर में रहते थे। दीपक टैक्सी चलाता था, जबकि सोनम टाटा कंपनी में लगी हुई थी। बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था दीपक और सोनम का एक 10 साल का बेटा भी है। रविवार को तीनों घर पर ही थे। दीपक और सोनम एक कमरे में झगड़ रहे थे, जबकि इनका बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। काफी देर बाद जब वह अपने मम्मी-पापा के कमरे में गया तो पिता ने फांसी लगाई हुई तो उसकी मां बेसुध पड़ी थी। बेटे ने पड़ोसी को सूचना दी बेटे ने तुरंत इसकी सूचना पड़ोसी को दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। सोनम के गले पर दबाने के निशान थे। फरवरी में दीपक के पिता की मौत हो गई थी और वह अलवर अपने घर गया था। बेटे ने बताया कि 3 दिन पहले ही पिता गुरुग्राम आए थे। घटना पर दोनों के परिवारों की बातें… सोनम के पिता बोले- पिछले महीने भी मारपीट की सोनम के पिता रामप्रसाद ने बताया कि एक महीने पहले भी दीपक अलवर से आया था। उस समय सोनम किचन में खाना बना रही थी। तब भी गला दबाकर उससे मारपीट की थी। वह अक्सर उससे मारपीट करता था। दीपक का भाई बोला- मुझे नहीं पता क्या हुआ दीपक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि दीपक मेरा छोटा भाई था। मुझे इस घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचा। मुझे मालूम नहीं क्या हुआ है। पति-पत्नी के बीच आपसी रंजिश थी या किसी ने ऐसा करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *