कुरुक्षेत्र में एक्सीडेंट में बेटी की मौत-पिता घायल:कक्षा 7 की छात्रा, पिकअप ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, डिवाइडर से टकराकर पलटी

कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यूपी नंबर (UP-54/BT-1372) की पिकअप तेज रफ्तार से करनाल से पीपली की तरफ आ रही थी। पीपली ओवरफ्लाई के पास पिकअप ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए ई-रिक्शा के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 7वीं क्लास में थी प्रांजल हादसे में मरी बच्ची की पहचान प्रांजल के रूप में हुई। प्रांजल पास के स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ती थी। प्रांजल और उससे करीब 2 साल बड़ी उसकी बहन रौनक (14) इसी साल सातवीं क्लास आईं थी। इनकी बड़ी बहन खुशी 10वीं क्लास में पढ़ती है। पैसेंजर छोड़ने गया था भाई प्रवीण कुमार निवासी सौदागरण मोहल्ला ने बताया कि उनका भाई नरेश कुमार (35) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता है। कल यानी 18 अप्रैल को उसका भाई अपनी बेटी प्रांजल को साथ लेकर पैसेंजर छोड़ने निकला था। रात करीब 1:30 बजे उसे भाई के एक्सीडेंट की सूचना मिली। पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर उसे पता चला कि पिकअप ने उसके भाई की ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें उसकी भतीजी प्रांजल को बहुत ज्यादा चोटें आईं और भाई नरेश कुमार भी घायल हो गया। पुलिस ने किसी राहगीर की गाड़ी रोककर उनको तुरंत LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र भिजवाया। भतीजी की हुई मौत यहां डॉक्टर्स ने प्रांजल को चेक करके मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई नरेश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के GMCH सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया। उसने घटनास्थल पर जाकर पिकअप और ई-रिक्शा की जाकर जांच भी की। उधर, पुलिस ने प्रांजल के शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पिकअप ड्राइवर मौके से फरार एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप नंबर के आधार पर FIR दर्ज कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस रविववार प्रांजल के शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने मौके ट्रैफिक को सुचारू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *