कुरुक्षेत्र में स्कूटी से 2 लाख रुपए चोरी:भाई के घर आया था दुकानदार, जल्दबाजी में भूला; CCTV में पैसे उठाते दिखे चोर

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा कस्बे में दिन दहाड़े दो चोर दुकानदार की स्कूटी से दो लाख रुपए कैश चुराकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर ताले की चाबी बनाने के बहाने से गली में आए थे। दुकानदार जल्दबाजी में स्कूटी से कैश निकाला भूल गया था। ग्रीन वैली लाडवा के रहने वाले विकास उर्फ विक्की रहेजा के मुताबिक, उसकी लाडवा बस स्टैंड के पास कबाड़ी की दुकान चलाते हैं। वह दोपहर का खाना खाने के लिए स्कूटी पर अपने घर आया था। खाने के बाद करीब 1 बजे किसी काम से अपने भाई के घर चला गया। उसने अपनी स्कूटी को भाई के घर के बाहर खड़ी कर दिया। जल्दबाजी में कैश उठाना भूला जल्दबाजी में पैसे स्कूटी के आगे लगी टोकरी में पड़े रह गए और वह अपने भाई के घर के अंदर आ गया। करीब 10 मिनट बाद उसे याद आया कि स्कूटी में पेमेंट रखी है, जिसे लेने के लिए तुरंत बाहर आ गया। लेकिन टोकरी में रखी पेमेंट गायब थी। दो लोग उठाते दिखे उसने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में दो लोग गली में घूमते दिखे, जो पहले स्कूटी बिना देखे आगे चले गए। कुछ देर के बाद घूमकर वापस आ गए। इनमें काली शर्ट पहने व्यक्ति ने स्कूटी की टोकरी से पेमेंट उठाकर अपनी पेंट की जेब में डाल ली। उसके बाद दोनों रफूचक्कर हो गए। पुलिस को शिकायत दी उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना पाकर घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में दूसरी जगह फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *