हरियाणा में नग्न अवस्था में लिव-इन पार्टनर का किडनैप,VIDEO:रेवाड़ी में 2 युवकों ने बीच सड़क गिराकर पीटा, कपड़े फाड़े; कार में डालकर ले गए

हरियाणा के रेवाड़ी में दिनदहाड़े कार सवार दो युवक ने एक युवती का किडनैप कर लिया। युवती बचने के लिए भागी भी, लेकिन युवकों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में युवती के पूरे कपड़े तक फट गए और वह निवस्त्र हो गई। इसके बावजूद युवक नहीं रुके और मारपीट कर युवती को नग्न अवस्था में ही हाथों में उठाकर कार में डालकर फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम को देख एक राहगीर ने डायल 112 और 100 नंबर पर कॉल की, कोई रिस्पोंस नहीं मिला। इसेक बाद उसने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। फिलहाल, पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और उनकी कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। उधर, एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए को सौंपी है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवती मूल रूप से यूपी के लखनऊ की रहने वाली है। वह यहां इवेंट कंपनी में काम करने वाले युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई गई है। अब पुलिस युवती के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सरेआम मुख्य मार्ग पर हुई वारदात यह वारदात रोहड़ाई-डहीना रोड पर के पास हुई। यहां राहगीरों ने सड़क पर खड़ी एक युवती को देखा। कुछ समय बाद कार लेकर दो युवक आए और जबरदस्ती युवती को उठाकर ले गए। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने युवकों को रोकने का प्रयास किया, परंतु असफल रहा। इसी दौरान उसने मोबाइल से घटना को कैद कर लिया। उसने पुलिस को कॉल किया, लेकिन कोई कोई रिस्पोंस नहीं मिला। इसके बाद युवक अपने काम पर निकल गया। अब जानिए वीडियो में क्या दिखाई दे रहा… पूजा स्थल के पास खड़ी थी युवती : रोहड़ाई- डहीना रोड पर लाला रोहड़ाई और रोजुवास के बीच झोझ (एक पूजा स्थल) है। युवती यहीं खड़ी थी। कुछ देर बार हरियाणा नंबर की सफेद आल्टो कार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और युवती को अपने साथ चलने के लिए कहा। युवकों को देखकर युवती थोड़ा घबराई और पीछे हट गई। दोनों युवकों ने पीछा कर पकड़ा : इसके बाद दोनों युवक कार से उतर गए और युवती के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। युवती शोर मचाते हुए वहां से भागने लगी। इस पर दोनों युवक भी उसके पीछे पड़ गए और कुछ दूरी पर उसे घेरकर पकड़ लिया। युवती ने विरोध किया तो दोनों उससे मारपीट करने लगे। मारपीट में फट गए सारे कपड़े : युवकों द्वारा की जा रही मारपीट में युवती के सारे कपड़े फट गए। वह पूरी तरह निवस्त्र हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कपड़े फट जाने के बावजूद दोनों युवक उसे जबरदस्ती गोद में उठाने की कोशिश करते रहे, जबकि युवती विरोध करते हुए जमीन पर ही बैठ गई। गोद में उठाकर कार में डाला: इसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट की। वीडियो में युवती चिल्लाते हुए दिखाई दे रही है। मगर, युवक उसे जबरन उठाने की कोशिश कर रहे है। युवती के शोर मचाने पर एक राहगीर वहां पहुंचा, लेकिन युवकों ने उसे धमकाकर हटा दिया। इसके बाद युवक युवती को उठाकर कार में डाल लेते है और फरार हो जाते है। अब जानिए वीडियो बनाने वाले युवक ने क्या कहा… पूर्व चेयरमैन बोले- आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई उधर, दैनिक भास्कर एप की टीम ने इस मामले में जाटुसाना पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन महावीर से बात की। उन्होंने कहा कि उसने घटना के वीडियो देखें हैं। यह वारदात शासन-प्रशासन पर एक बड़ा सवाल है। पता नहीं सैनी सरकार कहां सो रही हैं। मैं तो मुख्यमंत्री से यहीं कहूंगा कि प्रदेश में इस प्रकार की यह पहली और आखिरी घटना होनी चाहिए। आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में कोई ऐसा करने की सोच भी ना सके। यहां जानिए पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *