हिमाचल के मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी:3°C तक बढ़ेगा तापमान, ऊना का पारा 36.2°C पहुँचा, पर्यटकों के लिए पहाड़ों पर सुहावना मौसम

हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह गर्मी में इजाफा होगा। राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। बीते 24 घंटे में भी राज्य के आठ शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। ऊना का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह, बरठी का तापमान 34.6 डिग्री और सोलन का 31.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 3.9 डिग्री का उछाल शिमला के अधिकतम तापमान में दर्ज किया गया है। इसके बाद शिमला का पारा 25.6 डिग्री हो गया है। 23 अप्रैल तक खिलेगी धूप मौसम विभाग के अनुसार, आज लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के अधिक ऊँचे पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मगर अन्य भागों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और 23 अप्रैल तक धूप खिलेगी। 24 अप्रैल को फिर बारिश के आसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 24 अप्रैल को फिर से एक्टिव होने के आसार हैं। इससे अधिक ऊँचे व मध्यम ऊँचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अप्रैल माह के दौरान सामान्य से 42 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 19 अप्रैल के बीच 43.4 मिमी सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 61 मिमी बारिश हो चुकी है। पर्यटकों के लिए सुहावना मौसम राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी में इजाफा हो रहा है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे देशभर से पहाड़ों पर घूमने आ रहे पर्यटक इस सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। मशहूर पर्यटन स्थल मनाली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, शिमला 25.6 और धर्मशाला 29 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *