नाबालिग को बचाने लुधियाना से अमृतसर पहुंचे निहंग:युवक शादी का दबाव डाल रहा था; नहीं मानी तो बोला- मां, नाना-मामा को गोली मार दूंगा

अमृतसर में ब्यास के नजदीक दड़ेवाली में एक सिरफिरा 13 साल की लड़की को सात महीने से तंग कर रहा था। मां ने गांव में लोगों को बताया, पुलिस को शिकायत दी, लेकिन सिरफिरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मां ने फिर लुधियाना के निहंग कुलदीप सिंह खालसा ट्रांसपोर्ट नगर वाले से संपर्क किया। मां ने कहा कि मेरी बेटी को सिरफिरे से बचा लो। मां ने निहंग को पूरी कहानी बताई तो अगले दिन ही निहंग फौज दड़ेवाली गांव में पहुंच गई। निहंग सिंह परिवार के साथ गए और सबसे पहले लड़के को दबोचा। लड़के को पकड़कर निहंग उसके घर ले गए और उससे वे हथियार देने को कहा जिसे दिखाकर वह नाबालिग लड़की को धमकता था। निहंगों जत्थे की सूचना मिलते ही गांव के लोग जमा हो गए। ग्राामीणों ने भी गवाही दी कि यह सिरफिरा लड़की को 7 महीने से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले पंचायत में उसने कहा था कि वह अब लड़की को परेशान नहीं करेगा। इसके बावजूद वह नहीं माना। उसने मां, नाना और मामा को गोली मारने की धमकी दी। करीब एक घंटे तक गांव में जमकर हंगामा हुआ। बाद में सरपंच व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। लड़के व उसके परिवार ने कहा कि अब वह लड़की व उसके परिवार को परेशान नहीं करेगा। पंचायत में माफी मांगने के बाद निहंगों ने लड़के को छोड़ा। सिरफिरा नाबालिग को किस तरह कर रहा था परेशान, सिलसिलेवार जानिए… नाबालिग की मदद के लिए निहंगों ने यह कार्रवाई की… नाबालिग को शादी करने के लिए धमका रहा था निहंग कुलदीप सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र 20 साल के करीब है। वह लड़की को बार-बार मैसेज कर रहा था और कह रहा था कि उससे बात कर ले। लड़के ने लड़की को कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। जब लड़की ने उसे इनकार किया तो उसने लड़की को धमकाया। लड़की ने निहंग जत्थे को बताया कि वह कई बार उसे शादी करने की बात कह चुका था। लड़की उसे बार-बार मना करती थी तो उसने हथियार दिखाकर उसे धमकाना शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *