लुधियाना में 24 घंटे में 2 नाबालिग लड़कियां लापता:एक को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप, दूसरी संदिग्धावस्था में गायब

लुधियाना शहर में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर थाना मेहरबान और थाना टिब्बा की पुलिस ने 2 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं, जहां 15 और 17 साल की दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटियों को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया है। केस 1: शादी का झांसा देकर ले गया आरोपी (थाना मेहरबान) मॉडल कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने पति के साथ काम पर गई थी। शाम को जब वे घर लौटे, तो उनकी 15 वर्षीय बेटी अंजलि गायब थी। काफी तलाश करने के बाद परिजनों को पता चला कि गली नंबर 5 प्रेम कॉलोनी का रहने वाला अरिहण खान उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। थाना मेहरबान में आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 60, धारा 137 (2)/96 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। केस 2: काम से लौटे पिता को घर पर नहीं मिली बेटी (थाना टिब्बा) दूसरा मामला थाना टिब्बा के अंतर्गत आने वाले न्यू शक्ति नगर का है। यहां के निवासी हनीफ ने बताया कि 15 अप्रैल को वह और उसका बेटा समीर रोजाना की तरह काम पर गए थे। शाम को वापसी पर उन्होंने देखा कि उनकी 17 वर्षीय बेटी इकरा घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित पिता ने पुलिस की शरण ली। पिता को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उनकी बेटी को कहीं छिपाकर रखा है। थाना टिब्बा की पुलिस ने FIR नंबर 94, धारा 127 (6) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *