पूर्णिया में चाची से अफेयर को लेकर भतीजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भालचंद विश्वास (36) के तौर पर हुई है। भालचंद को उसकी चाची ने 50 हजार बकाया पैसे देने के बहाने घर बुलाया और अपने बेटे के साथ मिलकर मार डाला। लाश को कंबल से ढक दिया। भालचंद शादीशुदा था, उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं घटना अमौर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद की 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए अवैध संबंध में मर्डर की पूरी कहानी भालचंद ट्रैक्टर चलाकर और खेती-बाड़ीकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। भालचंद की पत्नी गुंजा देवी के मुताबिक उसके पति का 2020 से उसकी चाची रोमा देवी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इसको लेकर भालचंद और गुंजा देवी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। पति ज्यादातर समय अपनी चाची के पास ही बिताते थे और विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट करते थे। गुंजा देवी के मुताबिक उसके पति भालचंद ने अपनी कुछ जमीन बेची थी, जिसके पैसों से घर बना रहे थे।रविवार सुबह वह अपने पति से मिस्त्री और लेबर को भुगतान करने के लिए 50 हजार रुपए मांगा। पति ने पैसे खत्म होने की बात कही,लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने वह रकम अपनी चाची को दे दी है। जब मेरे पति वही रुपये वापस मांगने गए, तो वहां विवाद शुरू हो गया। रोमा देवी और उसके बेटे अमित कुमार ने मिलकर भालचंद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी गुंजा देवी ने आगे बताया काफी समय बीत जाने के बाद भी जब भालचंद घर नहीं लौटे, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। वे खोजते हुए चाची के घर पहुंची। वहां उसे अंदर जाने से रोका गया, लेकिन जब वह जबरन अंदर गई तो उसने अपने पति का शव कंबल में लिपटा देखा। शोर मचाने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। कुछ ही देर बाद घर वाले और आसपास के पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं महिला का बेटा घर से फरार है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——————— ये खबर भी पढ़ें ‘अवैध संबंध में बैंक मैनेजर पति का मर्डर करवाया’:मोतिहारी में भाई बोला-भाभी ने नौकरी के लिए भइया को मरवाया; अब बच्चा लेकर भाग गई ”जितेंद्र पढ़ने में काफी अच्छा लड़का था। अपनी मेहनत से उसने नौकरी हासिल की, लेकिन शादी के बाद से वो परेशान रहने लगा। न जाने उसने कैसी लड़की (वंदना)से शादी की। जब जितेंद्र पत्नी के साथ गांव आता तो यहां भी दोनों के बीच झगड़ा होता था। हमें भरोसा नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं है।” पूरी खबर पढ़ें