नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर:सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की लगाई गुहार; जालंधर के अस्पताल में चल रहा इलाज

जालंधर की मशहूर सूफी गायक जोड़ी नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद गुलशन मीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उस्ताद गुलशन मीर की तबीयत खराब होने के बारे में बताया गया है। शेयर वीडियो में लिखा है कि उस्ताद गुलशन की हालत गंभीर बनी हुई है। जालंधर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन गुलशन मीर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इससे पहले भी उन्हें दिल संबंधी बीमारी के कारण स्टंट डलवाने के लिए भर्ती कराया गया था। ज्योति नूरां के पति उस्मान ने भी पहले उनकी खराब सेहत की पुष्टि की थी। अब रितु मीर द्वारा साझा किए गए वीडियो में उनके पिता को अस्पताल के बिस्तर पर देखा जा सकता है, जिसमें उनकी पल्स और हार्ट बीट मॉनिटर को भी दिखाया गया है। मदद के लिए जारी किया क्यूआर कोड उस्ताद गुलशन मीर के इलाज के भारी खर्च को देखते हुए साहिल मीर ने जनता से सहयोग मांगा है। सोशल मीडिया पोस्ट में साहिल नामक व्यक्ति का एक क्यूआर कोड शेयर किया गया है। ताकी लोगों की मददत से उस्माद गुलशन के लिए फंड जुटाया जा सके। हालंकि परिवार के तरफ से अभी तक कोई आधिकारित पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लोगों द्वारा इस पोस्ट को देखने के मन में कई सारे सवाल खडे हो रहे है। लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाने वाली ‘नूरां सिस्टर्स’ (ज्योति और सुल्ताना नूरां) की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *