मंडी में गैस संकट पर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम:खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन; लोग बोले-फरवरी के बाद नहीं मिली गैस

जोगिंद्रनगर-सरकाघाट-घुमारवीं मार्ग पर झलवाण के पास रसोई गैस की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को हाईवे जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित गांववासियों ने खाली गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर मार्ग अवरुद्ध किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने गैस एजेंसी और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्हें इस साल फरवरी माह के बाद से अब तक गैस की आपूर्ति नहीं मिली है। रसोई गैस की अनुपलब्धता के कारण महिलाओं को चूल्हे पर खाना पकाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी समस्या बरकरार ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से गैस से भरे ट्रक नियमित रूप से गुजरते हैं, लेकिन झलवाण गांव में गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है। शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।गांववासियों ने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि मंगलवार तक गांव में गैस की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे और कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन के कारण जोगिंद्रनगर-सरकाघाट-घुमारवीं मार्ग पर कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें…………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *