बठिंडा रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी:ईमेल के बाद स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात, डॉग स्क्वॉड के साथ सर्च अभियान

आज बठिंडा रेलवे ट्रैक और चंडीगढ़ के एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से दी गई है। धमकी मिलने के बाद बठिंडा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। धमकी मिलने के बाद भारी मात्रा पुलिस फोर्स रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां कोने कोने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यात्रियों की तलाशी ली जा रही है और उनके सामान की जांच मशीनों से की जा रही है। इसके अतिरिक्त, डॉग स्क्वॉड टीमों को भी स्टेशन पर तैनात किया गया है। इस घटना के बारे में रेलवे का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *