अमृतसर में SGPC बैठक में राजोआना मामले में विचार:गुरु रविदास जयंती मनाने को कमेटी गठित; कीरतपुर साहिब में हादसे के शिकार श्रद्धालुओं को मिलेगी मदद

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) की अंतरिम समिति की बैठक आज अमृतसर में अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बलवंत सिंह राजोआना के मामले, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में पंजाब के अधिकारों, धार्मिक आयोजनों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को लेकर दायर याचिका पर अंतिम निर्देश श्री अकाल तख्त साहिब से मांगे जाएंगे। एसजीपीसी ने कहा कि यह याचिका पहले अकाल तख्त के आदेश पर ही दायर की गई थी, इसलिए अब आगे की दिशा भी वहीं से तय होगी। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब के अधिकारों पर चिंता भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए समिति ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पंजाब के अधिकारों के साथ अन्याय हो रहा है। एसजीपीसी ने स्पष्ट कहा कि पंजाब के पानी और संसाधनों पर राज्य के लोगों का पहला हक है और किसी भी तरह का नया नियम उनके हितों के खिलाफ नहीं होना चाहिए। संत रविदास जी के 650वें जन्म वर्ष समारोह की तैयारी गुरु रविदास जी का 650वां जन्म वर्ष के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक सब-कमेटी के गठन को मंजूरी दी गई। यह कमेटी विभिन्न संगठनों और समुदायों के साथ मिलकर कार्यक्रम तय करेगी। श्रद्धालुओं के हादसे के पीड़ितों को ₹1-1 लाख सहायता इसके अलावा, श्री कीरतपुर साहिब के 400वें स्थापना दिवस और बैशाखी से लौट रहे श्रद्धालुओं के सड़क हादसे में मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रुपय की आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी लिया गया। एसजीपीसी ने कहा कि वह धार्मिक परंपराओं, पंजाब के अधिकारों और श्रद्धालुओं के कल्याण के लिए लगातार काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *