नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी की महिला मोर्चा की ओर से ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ किया गया। हाथों में तिरंगा लिए राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर करीब 10 हजार महिलाएं पहुंची। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. महिला मोर्चा का प्रदर्शन-जंजीरों में बंधी महिलाएं महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी की महिला मोर्चा की ओर से ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ किया गया। हाथों में तिरंगा लिए पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर करीब 10 हजार महिलाएं पहुंची। उनके हाथों में पोस्टर भी था, जिन पर लिखा था- ‘नारी शक्ति की झूठी कहानी, कांग्रेस की आदत पुरानी।’ पूरी खबर पढ़ें 2. नीतीश बोले- 2030 में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखें बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विधायक दल के नेता चुने जाने को लेकर सीएम हाउस में जदयू नेताओं की बैठक हुई। यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 2030 तक 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया। 90 मिनट चली बैठक में नीतीश कुमार ने कहा, “मैं पूरे बिहार का दौरा करूंगा। पूरी खबर पढ़ें 3. गर्मी से 10 छात्राएं बेहोश, 5 जिलों में लू जैसे हालात बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। सोमवार दोपहर को कैमूर का तापमान 43 डिग्री के करीब रहा। वहीं औरंगाबाद में 42 डिग्री, जबकि रोहतास और नालंदा में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बक्सर में भीषण गर्मी के कारण 10 स्टूडेंट स्कूल में बेहोश हो गए। आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़ें 4. शराबबंदी पर अनंत सिंह बोले- मैंने अपनी राय रखी बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विधायक दल के नेता चुने जाने को लेकर सीएम हाउस में जदयू नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर अनंत सिंह ने कहा, “मैंने सिर्फ जमीनी हकीकत बताई है और यह मेरी व्यक्तिगत राय है। मैं सरकार नहीं हूं। मुझे जो सही लगा, मैंने वही कहा। अगर मेरी बात कोई नहीं मानेगा तो मैं क्या कर सकता हूं।” पूरी खबर पढ़ें 5. लग्जरी गाड़ी छोड़ बैलगाड़ी पर चढ़े JDU विधायक बेगूसराय के छौड़ाही प्रखंड में दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने किसी ऑडी या मर्सिडीज में नहीं, बल्कि पूर्वजों की याद दिलाने वाली सजी-धजी बैलगाड़ी पर सवार होकर निकला। चर्चा की बात तो तब हुई जब क्षेत्र के जेडीयू विधायक अभिषेक आनंद ने भी अपनी गाड़ी किनारे खड़ी कर दी। दूल्हे के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर करीब 10 किलोमीटर का सफर तय किया। पूरी खबर पढ़ें 6. जमुई में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 जवान घायल जमुई पुसिस ने सोमवार की सुबह हत्या और लूटकांड में शामिल अपराधी ढेबू यादव (45) को पकड़ने पहुंची। पुलिस ने ढेबू यादव को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान गिरफ्तार अपराधी और उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दो सब-इंस्पेक्टर (SI) समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. चाची से अफेयर में भतीजे का मर्डर, शव को कंबल से ढका पूर्णिया में चाची से अफेयर को लेकर भतीजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भालचंद विश्वास (36) के तौर पर हुई है। भालचंद को उसकी चाची ने 50 हजार बकाया पैसे देने के बहाने घर बुलाया और अपने बेटे के साथ मिलकर मार डाला। लाश को कंबल से ढक दिया। भालचंद शादीशुदा था, उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं घटना अमौर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 8. ससुर से 50 हजार में पिस्टल खरीद दामाद की हत्या समस्तीपुर के मोरवा में हुई इस हत्याकांड का पुलिस ने आज यानी सोमवार को खुलासा कर दिया है। समस्तीपुर के ASP संजय पांडे ने बताया कि लोको पायलट हत्याकांड को अंजाम उसके चचेरे भाई ने दिया था। इस केस में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिसे कोर्ट की मदद से रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूरी खबर पढ़ें 9. गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर की आत्महत्या भागलपुर में प्रेमिका को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया। मामला बाईपास थाना क्षेत्र के तडिया गांव का है। घटना, रविवार की शाम की है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान विमल यादव के पुत्र नीतीश कुमार यादव के तौर पर की गई है। पूरी खबर पढ़ें
10. गयाजी में भुसुंडा में लगी आग, 9 दुकानें जलकर राख गयाजी के भुसुंडा मेलास्थल के पास रविवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखत विकराल रूप धारण कर लिया। जब लोग कुछ समझपाते उससे पहले ही लपटों ने पूरी लाइन को अपनी चपेट में ले लिया। 9 दुकानें जलकर राख हो गई। करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 11. अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर फरार नालंदा के एक प्राइवेट अस्पताल इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान बेला गांव निवासी बाल बृंद नोनिया(45) के तौर पर हुई है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 12. रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व कर्मचारी बर्खास्त जिलाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने नरपतगंज अंचल कार्यालय के निलंबित राजस्व कर्मचारी मो इम्तियाज आलम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप प्रमाणित होने के बाद की गई है। जारी आदेश के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने ग्राम रामघाट कोशकापुर निवासी कमलेश्वरी यादव के भूमि संबंधित ऑनलाइन नाम व रकवा सुधार के आवेदन के निष्पादन के लिए 15,000 रुपये की अवैध राशि की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें 13. बच्चे की बेरहमी से हत्या, कूड़ेदान में मिला शव भागलपुर में बेरहमी से 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। घर से 200 मीटर दूर शव मिला है। बॉडी पर घसीटने और धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान है। वारदात को बाद शव को कूड़ेदान में डाल दिया। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के जैन मंदिर रोड स्थित कबीरपुर की है। पूरी खबर पढ़ें
अब वो खबर जो हटकर है 14. टावर पर चढ़ा युवक, ‘पत्नी ससुराल जाना नहीं चाहती’ समस्तीपुर में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पत्नी के ससुराल नहीं जाने से नाराज था। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है। युवक की पहचान वासुदेवपुर निवासी अजित कुमार के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना डायल-112 की टीम मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. पूर्णिया सहित 4 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट बिहार के 4 जिले अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।