भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी पैदल जुलूस लेकर निकले:10-12 हजार महिलाएं भी साथ; मंत्री बोलीं- सपा-कांग्रेस मेंढ़क जैसे, कीचड़ में ही कूदेंगे

लखनऊ में आज (मंगलवार को) जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली जा रही है। यूपी भाजपा के आह्वान पर सैकड़ों महिलाएं सीएम आवास से विधानसभा तक रैली में पैदल चल रही हैं। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी चल रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, मेयर सुषमा खर्कवाल सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी तिरंगा लेकर चल रहे हैं। रैली शुरू होने से पहले सीएम आवास के पास माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- सपा और कांग्रेस की स्थिति मेंढक की तरह है। इन्हें चाहे चांदी के सिंहासन में बैठा लो या सोने के। ये उछलेंगे तो नाले में ही गिरेंगे। महिलाओं को आरक्षण जाति देखकर नहीं दिया जा सकता। इससे पहले सोमवार को बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जानकारी दी थी कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित न होने पर यह पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण कदम था। सभी दलों से सहयोग मांगने के बावजूद अधिनियम गिर गया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास से शुरू होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में महिला मतदाता भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि रैली के रूट पर लखनऊ नगर निगम की तरफ से जगह-जगह प्याऊ लगवाए गए हैं। 5 तस्वीरें देखिए- रैली के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *