यूपी की बड़ी खबरें:अंबेडकरनगर में बारातियों से भरी अर्टिगा की XUV से टक्कर, एक की मौत, 8 गंभीर घायल

अंबेडकरनगर में बारातियों से भरी अर्टिगा कार तेज रफ्तार XUV से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक बाराती की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी बाराती देर रात कार से अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही XUV से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है- XUV की तेज फ्लश लाइट के कारण कार चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अंदर बैठे लोग बुरी तरह कुचल गए। दोनों कारों में सवार कुल 9 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बाराती को मृत घोषित कर दिया गया। घटना जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… पंजाब से ऑपरेट हो रहा था यूपी में धर्मांतरण गिरोह: गूगल मीट से पादरी करवाता था कंवर्ट, शाहजहांपुर में 8 महीने से चल रही थी चंगाई सभा पंजाब से यूपी के शाहजहांपुर में धर्मांतरण ऑपरेट किया जा रहा था। हर रविवार को गूगल मीट के जरिए पंजाब का पादरी चंगई सभाएं करवाता था। गूगल मीट पर ही प्रेयर करवाकर भोले-भाले ग्रामीणों को ईसाई धर्म में कंवर्ट करवाता था। पंजाब से ही गिरोह को पूरी फंडिंग होती थी। शाहजहांपुर पुलिस ने दो दिन पहले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। गिरोह के 3 सदस्यों को अरेस्ट किया है। जांच में पता चला है कि गांव में यह गिरोह 8 महीने से एक्टिव था। इस दौरान कई महिलाओं को कंवर्ट कराया। गिरोह के सदस्य महिलाओं को शादी कराने रुपए देने और बीमारी ठीक करने का लालच देकर बुलाते थे। हिंदु संगठन की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पुवायां थाना क्षेत्र के पकड़िया हकीम गांव है। पढ़ें पूरी खबर
मेरठ में सीएनजी बस में लगी आग, 53 यात्री थे सवार; सभी ने कूदकर बचाई जान मेरठ में सोमवार को एक सीएनजी बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 53 यात्री सवार थे। अचानक इंजन के पास से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में लपटें दिखाई देने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, बस में सवार सभी यात्री, चालक और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बस से बाहर निकल गए। इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना जानी थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित कुराली धर्मशाला के पास की है। पढ़िए पूरी खबर… घोड़ी पर बैठा था दूल्हा, गर्लफ्रेंड ने बारात रोकी: आगरा में प्रेमिका बोली- मेरे से शादी का वादा किया, अब दूसरे से कर रहा आगरा में घोड़ी पर चढ़े दूल्हे के सामने उसकी प्रेमिका अपनी मां के साथ पहुंच गई। इसके बाद बारात में हंगामा किया। इसी दौरान प्रेमिका ने फोन कर पुलिस को भी बुला लिया। हंगामे की सूचना पर दुल्हन पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रेमिका का कहना था कि दूल्हे ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह दूसरी से शादी कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और प्रेमिका, उसकी मां तथा दूल्हे को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले में दोनों पक्षों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला डौकी थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… नोएडा श्रमिक बवाल के बाद एक्शन, DCP-ACP हटाए गए; कमिश्नर बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शैव्या गोयल और एसीपी उमेश कुमार को हटा दिया है। अब एसीपी दीक्षा सिंह को सेंट्रल नोएडा का नया एसीपी बनाया गया है। जबकि शैलेन्द्र सिंह को प्रभारी डीसीपी सेंट्रल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि श्रमिक आंदोलन के दौरान पुलिस की प्रतिक्रिया और नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिसमें कई स्तरों पर खामियां सामने आईं। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। कमिश्नर ने कहा कि लापरवाही या स्थिति को संभालने में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी। दरअसल, 13 अप्रैल को नोएडा के कई इलाकों में श्रमिकों ने वेतन और अन्य मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया था। कई इलाकों में हिंसक भीड़ ने ईंट-पत्थरबाजी, आगजनी की। पुलिस अब तक 63 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पढ़ें पूरी खबर बरेली में मौलाना बोले- धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे, कोर्ट तलब करे; ज्ञानवापी कलंक नहीं बागेश्वर धाम के संचालक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने काशी में ज्ञानवापी को कलंक कहा था। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी ऐतिहासिक मस्जिद है। यह किसी के लिए कलंक नहीं। यह किसी भी मंदिर को तोड़कर नहीं बनाई गई। पंडित जी, कयामत तक आप ज्ञानवापी मस्जिद पर भगवा झंडा नहीं लहरा सकते। यह कयामत तक मस्जिद रहेगी। मस्जिदियत से किसी के साथ समझौता हम नहीं कर सकते हैं। सोमवार को वीडियो जारी कर मौलाना ने कहा कि शरीयत किसी भी मुसलमान को इजाजत नहीं देती है कि वो किसी मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाएं। धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे। कोर्ट के जज धीरेंद्र शास्त्री को तलब करें। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ यूनिवर्सिटी में हंगामा, जबरदस्ती VC ऑफिस में घुसे छात्र, बोले- न पानी मिल रहा, न एसी चल रहा लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल हो गया है। फ्रीजर, वाटर कूलर, एसी खराब होने का आरोप लगाते हुए छात्र वीसी ऑफिस पहुंच गए। वे जबरदस्ती चैनल खोलते हुए अंदर घुस गए। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हुई। दोपहर 12 बजे के आसपास ABVP से जुड़े छात्रों ने प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने वीसी को जनरल डायर भी कहा। इसके बाद करीब 2 बजे सपा छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने भी प्रदर्शन कर दिया। वे भी पानी, एसी, फीस बढोत्तरी की समस्या को लेकर वीसी से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्हें मिलने नहीं दिया गया। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *