मनसा देवी मंदिर में VIP कल्चर पर भड़के रॉकी मित्तल:बोले-माता से बात कितने रुपए में कराओगे, टिकट लेने के बाद भी लाइन में लगाया

हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल ने माता मनसा देवी मंदिर की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे रॉकी मित्तल ने पूरे घटनाक्रम के 2 वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए हैं। जिसको करीब 8 लाख लोग देख चुके हैं। माता मनसा देवी मंदिर की पार्किंग से लेकर माता मंडप तक पूरा माहौल राकी मित्तल ने अपनी वीडियो में लाइव दिखाया। दर्शन करने तक राकी मित्तल की 3 जगह पर व्यवस्था में लगे लोगों से बहस भी हुई। जिसके बाद रॉकी मित्तल ने प्रकरण की शिकायत और व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए मंत्री विपुल गोयल से भी बातचीत की है। वहीं कमिश्नर सिबास कविराज से बात कर उन्होंने पुलिसिया प्रणाली की शिकायत की है। दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में रॉकी मित्तल ने कहा कि पूरे देश के मंदिरों में VIP कॅल्चर के नाम पर यही हाल है। रसीद के बावजूद मुझे लाइन में लगाया गया। मैंने सक्षम स्तर पर शिकायत रखी है, कमिश्नर ने एक-दिन में व्यवस्था बदलने की बात कही है। वहीं मंत्री ने भी पंचकूला प्रशासन के साथ बैठक करने की बात कही है। अब जानिए राकी मित्तल ने क्या मुद्दा उठाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *