लुधियाना में सड़क पर लाश मिलने से हड़कंप:लोगों ने पुलिस को बुलाया, नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमॉर्टम में होगा खुलासा

लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित बिहारी कॉलोनी के पिछली तरफ सड़क पर लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।इलाके के कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जिस जगह शव मिले है यहां अक्सर नशेड़ी घूमते रहते है। पुलिस अब नशे से ओवरडोज की भी जांच मेडिकल जांच करवा रही है। राहगीर ने पुलिस को दी सूचना पुलिस के अनुसार, एक राहगीर ने शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ASI बलविंदर सिंह के मुताबिक फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस मरने वाला अक्सर सड़क पर ही घूमता रहता था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटना से जुड़े किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *