गुरुग्राम में सेक्टर-63ए स्थित पॉश सोसाइटी अनंत राज इस्टेट के एक लग्जरी फ्लैट में भीषण आग लग गई। फर्स्ट फ्लोर के ई ब्लॉक की पहली मंजिल पर स्थित अंकित सेठी के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। फ्लैट मालिक ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। मालिक ने किसी तरह अपने बीवी बच्चों के साथ फ्लैट से निकलकर अपनी जान बचाई चौंकाने वाली बात ये है कि लग्जरियस सोसाइटी होने के बावजूद यहां लगे फायर एक्सटिंग्विशर काम नहीं आए। जिसके चलते आग तेजी से भड़क गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। फ्लैट मालिक का आरोप है कि इस हादसे ने सोसाइटी के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। आग लगने के दौरान न तो बिजली की एमसीबी (MCB) ट्रिप हुई और न ही सोसाइटी के फायर सेफ्टी उपकरण काम आए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोसाइटी में लगे फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) साल 2018 में ही एक्सपायर हो चुके थे और वाटर पंप में पानी तक नहीं था। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…