सिरसा में युवक ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग:पटरी पर मिला बाइक-कंबल, पत्नी के खाते में भेजे 50 हजार रुपए

सिरसा जिले के डबवाली के एक युवक ने बुधवार सुबह मौजगढ़ गांव के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। युवक की बाइक, कंबल, चप्पल और हेलमेट नहर के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। गोताखोर बुला लिए हैं और सर्च अभियान शुरू किया। दोपहर करीब साढ़े 12 युवक के शव को तलाश किया गया। इसके बाद शव को डबवाली सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान गांव झूठी खेड़ा निवासी मदनलाल पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार अलसुबह करीब 4:30 बजे उसने अपनी पत्नी के खाते में 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद मदनलाल अपनी बाइक लेकर भाखड़ा नहर पर पहुंच गया। नहर किनारे पहुंचने पर उसने अपना हेलमेट, चप्पल, कंबल और बाइक वहीं छोड़ दी। परिजनों ने जब मदनलाल की तलाश शुरू की, तो डबवाली रेलवे स्टेशन से लौट रहे एक पारिवारिक सदस्य ने भाखड़ा नहर पर उसकी बाइक खड़ी देखी। पास में ही अन्य सामान भी पड़ा था। उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। नौकरी छोड़कर दुकान की, मुनाफा नहीं हुआ मदनलाल पहले एक प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ महीने पहले उसने हिस्सेदारी में एक दुकान खोली थी, जिसमें उसे मुनाफा नहीं हो रहा था। इन कारणों से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पिछले कुछ समय से वह केवल खेती-बाड़ी का काम कर रहा था। मदनलाल के दो बच्चे हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह नहीं मिल पाया। अभी तक गोताखोरों और पुलिस की मदद से नहर में युवक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *