NRI पंजाबी देश लौटते ही बनवा सकेंगे OCI कार्ड:सरकार ने 6 माह स्टे की शर्त खत्म की; विदेशी पति-पत्नी के लिए नियम सख्त

भारत सरकार ने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड के नियमों में बदलाव किया है, जिसका फायदा पंजाबी NRI समेत लाखों NRI को मिलेगा। NRI को OCI कार्ड बनाने के लिए अब भारत में 6 महीने स्टे करने की जररूत नहीं है। नए नियमों के मुताबिक, NRI जैसे ही इंडिया में पहुंचेगा, वह OCI कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है। इसके अलावा भारत सरकार ने विदेशी मूल के पति या पत्नी के OCI कार्ड बनाने के नियमों को सख्त कर दिया है। विदेशी मूल के पति या पत्नी को पासपोर्ट रिन्यू करवाते वक्त बताना होगा कि भारत में अपने पति या पत्नी के साथ मिलकर रह रहे हैं। अगर दोनों का तलाक हो जाता है तो विदेशी मूल के पति या पत्नी का OCI कार्ड रद्द माना जाएगा और उसे फिर वीजा की अवधि तक ही भारत में रहने का हक होगा। उधर, विदेश में पैदा हुए भारतीय मूल के बच्चों का OCI कार्ड बनाने के लिए अब नियमों में बदलाव किया गया है। अब भारतीय मूल के पेरेंट्स को बच्चे का OCI कार्ड बनाते समय उसका बर्थ सर्टिफिकेट संबंधित देश की सरकार से अटेस्टेड होना जरूरी है। पहले सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी लगाई जाती थी। इंडिया आने वाले NRI को अब हवाई जहाज से उतरने से पहले फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। NRI को भारत सरकार के सुस्वागतम ऐप पर ऑनलाइन जानकारी भरनी होगी। सरकार ने इस सुविधा को डिजिटल ई-अराइवल कार्ड का नाम दिया है। यह सुविधा 1 अप्रैल से लागू हुई। OCI कार्ड में ये 5 बदलाव किए गए OCI कार्ड से NRI को ये अहम फायदे होंगे… OCI कार्ड लाइफ लॉन्ग वीजा जो लोग विदेश की नागरिकता ले चुके हैं, उनके लिए OCI कार्ड एक लाइफ-लॉन्ग वीजा की तरह काम करता है। पहले उन्हें हर बार भारत आने के लिए वीजा अप्लाई करना पड़ता था, जिसमें समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। OCI कार्ड होने का मतलब है कि आप जब चाहें अपने गांव आ सकते हैं, यहां जमीन खरीद सकते हैं और आजीवन रह सकते हैं। रिन्यूअल का झंझट खत्म NRI परिवारों के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी OCI कार्ड को बार-बार रिन्यू कराना था। सरकार ने अब रिन्यूअल सिस्टम खत्म कर दिया है। अब यह कार्ड पूरे जीवन के लिए होगा। अब सिर्फ उम्र के हिसाब से फोटो अपडेट होगी। पुराने नियमों के मुताबिक, यदि आपकी उम्र 20 साल से कम है, तो हर बार नया पासपोर्ट मिलने पर OCI कार्ड दोबारा बनवाना पड़ता था। 20 साल की उम्र पूरी करने पर यह कार्ड एक बार बन जाएगा और जीवनभर चलेगा। 50 साल के बाद अब सिर्फ ऑनलाइन अपडेट इसी तरह, 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी जब नया पासपोर्ट मिलता था, तो कार्ड रिन्यू कराना अनिवार्य था। बुजुर्गों के लिए यह नियम सबसे ज्यादा परेशान करने वाला था क्योंकि उन्हें बार-बार दूतावासों के चक्कर काटने पड़ते थे। सरकार ने इसे पूरी तरह बदल दिया है। अब बस OCI ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने नए पासपोर्ट की फोटो और अपनी एक ताजा फोटो अपलोड करनी होगी। नया पासपोर्ट मिलने के 3 महीने के भीतर यह जानकारी अपडेट करनी होती है। इससे पुराना OCI कार्ड ही नए पासपोर्ट के साथ मान्य रहेगा। इसके लिए उन्हें किसी तरह की फीस भी नहीं देनी होगी। NRI को इन बदलावों से क्या-क्या फायदे… ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी बहनें जर्मनी में इलेक्शन जीत संसद पहुंचीं:मां ने रेस्टोरेंट में जॉब कर पढ़ाया; पिता ने पुर्तगाल बुलाकर छोड़ दिया था होशियारपुर से जर्मनी गई महिला ने रेस्टोरेंट में काम कर अपनी 2 बेटियों को पढ़ाया और अब जर्मनी की संसद तक पहुंचा दिया है। टांडा के गांव रड़ा में ब्याही मनदीप कौर 2012 में 8 और 5 साल की बेटियों को लेकर पहले पुर्तगाल पहुंची थीं। वहां पति इनसे अलग होकर रहने लगा। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *