फिरोजपुर में महिला डॉक्टर को स्नैपचैट पर हुई दोस्ती भारी पड़ गई। समराला (लुधियाना) के युवक ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी डॉक्टर को अमृतसर में धार्मिक स्थलों पर भी ले गया और इस दौरान उसकी फोटो खींच ली। बाद में आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने घर बुलाया, जहां जबरन मांग भरकर उसके साथ रेप किया गया। डॉक्टर के मुताबिक आरोपी के माता-पिता ने भी उसका साथ दिया। आखिर में पेपर देने का बहाना लगाकर डॉक्टर वहां से निकली और अपने परिजनों को पूरी बात बताई। डॉक्टर के परिजन युवक के घर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक समेत उसकी मां और पिता के खिलाफ रेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। बुधवार को आरोपी की मां को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उसने दलील दी कि केस में चालान पेश हो चुका है और जांच में शामिल हो चुकी। वहीं आरोपी युवक जेल में बंद है। अब विस्तार से पढ़िए पूरी कहानी…. युवक और उसके माता-पिता पर केस दर्ज
इसके बाद डॉक्टर के माता-पिता पुलिस को शिकायत दी। समराला पुलिस स्टेशन में 16 फरवरी 2026 को आरोपी जगरूप, उसकी मां हरप्रीत कौर (62 वर्ष), पिता अमर सिंह आरोपी पर मामला दर्ज किया। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया। तब से युवक जेल में हैं।