पटना में 10 साल की छात्रा का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक गली से कंबल में लिपटा हुआ बरामद किया गया है। मामला बाईपास थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने FSL टीम और डॉग स्क्वाड को भी छानबीन के लिए बुलाया है। बच्ची की पहचान रोशनी कुमारी के तौर पर हुई है, जो बुधवार सुबह से लापता थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए मासूम कैसे, कब गायब हुई और किस हालत में उसकी लाश मिली.. पहले घटनास्थल की तस्वीरें देखिए बुधवार सुबह दूध लेने निकली, फिर नहीं लौटी- पिता परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह को रोशनी अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। करीब 24 घंटे बाद उसका शव मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। रोशनी कुमारी के पिता अनु यादव ने बताया कि, ‘बुधवार सुबह रोशनी कुमारी बगल के शिवकुमार ठाकुर के घर दूध देने निकली थी, उसके बाद नहीं लौटी। हम उसे तलाशते रहे। फिर इसकी सूचना बाईपास थाना को दी। मेरी कुछ लोगों से दुश्मनी तो है, लेकिन पता नहीं किसने मेरी बच्ची को मारकर फेंक दिया। स्कूल यूनिफॉर्म में ही उसकी बॉडी मिली है।’ मैं दूध पहुंचाने नहीं बोलती तो पोती जिंदा होती- दादी रोशनी कुमारी की दादी राजमंति देवी ने बताया, ‘बुधवार सुबह स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल जाने के लिए तैयार थी। मेरे ही कहने पर वो पड़ोस के घर दूध पहुंचाने के लिए गई। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। मैंने दूध पहुंचाने नहीं कहा तो शायद रोशनी आज जिंदा होती। गुरुवार की सुबह उसकी लाश गली में मिली। अपराधियों ने रोशनी को मार कर फेंक दिया है।’ हत्या से पहले बेरहमी पीटा गया- पुलिस बाईपास थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया, ‘बच्ची के लापता होने की सूचना परिजनों ने बुधवार की रात दी थी। रात भर छात्रा की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह एक गली में छात्रा का शव मिला है। रोशनी कुमारी के शरीर पर कई गहरे जख्म हैं, जिसे देखकर लगता है कि हत्या से पहले उसकी जमकर पिटाई की गई है। जिस जगह पर शव मिला है, वहां भी पुलिस की टीम रात में गई थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे लगता है कि हत्या कहीं और कर के बॉडी को घर के पास फेंका गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। मामले की जांच तेज कर जल्द ही खुलासा करेंगे।’ इसे भी पढ़ें… समस्तीपुर में लापता महिला का बोरे में बंद शव मिला:पैर-गर्दन बेडशीट से बंधे, पिता बोले- बहन-जीजा से बात करने पर ससुराल वालों ने मार डाला समस्तीपुर में बाया नदी से बोरी में बंद विवाहिता का शव मिला है। पैर और गर्दन बेडसीट से बंधे थे। मृतका की पहचान छोटू सहनी की पत्नी रागिनी कुमारी(23) के तौर पर हुई है। वो मंगलवार से लापता थी। घटना मोहिउद्ददीननगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। पूरी खबर पढ़ें।