लखीमपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 5 की मौत:मुंडन कार्यक्रम में बहराइच जा रहे थे 50 श्रद्धालु, 15 लोग घायल

लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। घायलों में से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब लगभग 90 श्रद्धालु मुंडन कार्यक्रम के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र स्थित कारीकोट देव स्थान जा रहे थे। सभी मरने वाले और घायल शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की तस्वीरें देखें- बैलेंस बिगड़ने के बाद खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली स्थानीय लोगों ने बताया, ट्रैक्टक-ट्राली पर काफी लोग सवार थे। दो ट्रालियों को आपस में जोड़ा गया था। जिसकी वजह से ड्राइवर को बैलेंस करने में दिक्कत हो रही थी। तभी अचानक से एक गाड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के सामने आती है। गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिर जाती है। हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचते हैं। कई लोग ट्राली के नीचे दबे होते हैं। वहीं कई घायल हालत में सड़क पर बिखरे होते हैं। सभी लोग अपने परिजनों को बचाने की कोशिश कर रहे होते हैं। हम लोग भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लग जाते हैं। दोनों ट्रालियों में लगभग 80-90 लोग बैठे थे पुलिस को भी मामले की जानकारी दी जाती है। हादसा होने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचती है। घायलों को अस्पताल भेजा जाता है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाता है। प्रशासन द्वारा घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे एक युवक ने बताया, दो ट्रालियों को एक में जोड़ दिया गया था। दोनों ट्रालियों में लगभग 80-90 लोग बैठे थे। ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हुआ है। हादसे में मरने वालों के नाम- 1 आरुषि (12) पुत्री विनोद
2 राजकुमारी (40) पत्नी केश कुमार
3-नैंसी देवी उम्र (15) पुत्री रमाकांत
4-पंछी (16) पुत्री विशंभर
5-मखाना (45) पत्नी मेवालाला निवासी सेमरी यह खबर भी पढ़ें- मिर्जापुर में सड़क हादसा-11 की मौत, 9 जिंदा जले:ट्रॉले से टकराकर बोलेरो में आग लगी, बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार
यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश से गिट्‌टी लादकर आ रहा ट्राला ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्राले ने पहले स्विफ्ट कार को टक्कर मारी, फिर एक ट्रक से जा टकराया। कार, ट्राले और ट्रक के बीच फंस गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *