हिसार की घटना दुष्यंत चौटाला और CIA इंचार्ज के विवाद पर सियासत धमने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को भिवानी पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अब हिसार में बड़ी लड़ाई शुरू होगी। इसको लेकर वो अपने गांव, परिवार, पंचायतों, खापों व किसान संगठनों का समर्थन लेंगे। उन्होंने कहा कि आज भिवानी में भी पुलिस ने उनका पीछा किया। हिसार में छात्र आंदोलन को लेकर जेजेपी नेताओं व पुलिस के बीच हुआ विवाद सुलझाने की बजाय उलझता और बढ़ता जा रहा है। साथ ही सियासत भी सुलगने लगी है। इसको लेकर जेजेपी 27 अप्रैल से हिसार में छात्र न्याय महापंचायत करने जा रही है। जिसका निमंत्रण देने जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भिवानी में मीटिंग लेने पहुंचे। चौटाला बोले- लंबी लड़ाई होगी दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 27 अप्रैल को हिसार में छात्र महापंचायत एक दो दिन की नहीं, बल्कि अब लंबी लड़ाई होगी। सरकार की कुर्सी को हिलाने और सब सिखाने के लिए हम संगठित हो रहे हैं। दिग्विजय चौटाला ने CM नायब सैनी द्वारा जांच करवाने के बयान पर कहा कि दो गमले टूटने पर FIR हो गई, पर बंदूक दिखाने पर अब तक नहीं हुई। मैं CM का आदर करता हूं, पर वो पानी की गहराई मापने की कोशिश ना करें। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आधी रात को छात्रों को उठाने वाली टीम को लीड करने वाला DSP एसआईटी का हेड कैसे हो सकता है, ऐसे कैसे न्याय होगा। बिना नंबर की बॉलेरो ने किया पीछा दिग्विजय ने कहा कि आज भिवानी आते समय भी मेरा बिना नंबर की बॉलेरो गाड़ी ने पीछा किया। उन्होंने कहा कि मैंने SP भिवानी को फोन पर शिकायत दी है। वो पुलिस की बिना नंबर व काले शीशे की गाड़ी थी, हम वीडियो बनाने लगे तो वो बामला गांव में घुस गए। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर दिग्विजय ने कहा कि केजरीवाल से औपचारिक मुलाकात हुई, भाजपा को खिलाफ हम मिलकर खड़े होंगे। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए समर्थ मांगूंगा किसान नेता राकेश टिकैत के बयान पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राकेश टिकैत की सलाह पर मैं गांव को इकट्ठा करुंगा। खापों, पंचायतों व किसान संगठनों के पास जाउंगा और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए समर्थ मांगूंगा। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार एक है, आदित्य व सुनैना सहित परिवार के मुखिया रणजीत चौटाला ने हिसार घटना को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि गांव इक्कठा करेंगे तो मैं मेरे सभी चाचा (अभय) ताऊओं को बुलाऊंगा।