हरिणाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का आखिरी VIDEO:मासूम शर्मा ने लिखा-पुरानी यादें, कई कलाकारों ने भी साझा की पिक्चर्स; 3 दिन पहले हुई संदिग्ध मौत

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की रहस्यमी मौत से यहां के कलाकार स्तब्ध है। जिन-जिन कलाकारों के साथ दिव्यांका ने काम किया, उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुराने रीलें शेयर करते हुए शोक जताया है। सिगर मासूम शर्मा ने भी दिव्यांका के साथ अपनी आखिरी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिव्यांका जी के साथ कुछ यादें…। इस वीडियो में दिव्यांका सिंगर मासूम शर्मा के साथ परफॉरमेंस देती दिखाई दे रही हैं। सिरसा जेसीडी में हुआ यह शो दिव्यांका का अंतिम लाइव शो था। इसके अलावा कलाकार पूजा हुड्‌डा, कुलदीप कौशिक, रामकेश जीवनपुरावाला, हैरी लाठर, सुरेंद्र रोमियो, आरोही गुर्जर, अंकित बालियान ने अपने तरीके से दिव्यांका को श्रद्धांजलि दी है। कुछ कलाकारों ने काम न मिलने और फाइनेंसली दिक्कतों का भी जिक्र किया है, जिससे दिव्यांका स्ट्रेस में थी। हालांकि, दिव्यांका के परिवार ने इससे इनकार किया है कि ऐसी कोई बात थी। बता दें कि 21 अप्रैल को 30 वर्षीय दिव्यांका की यूपी के गाजियाबाद स्थित घर में फर्श पर गिरकर सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी। परिवार के मुताबिक, डॉक्टरों ने इसे हार्टअटैक के बाद हुई घटना बताया था। मासूम शर्मा और ब्री-प्राक के साथ दिव्यांका के PHOTOS… ऐसे हुई थी दिव्यांका की मौत, जिस पर सवाल उठ चुके दिव्यांका सिरोही यूपी के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपने घर पर अपने कमरे में अकेली थी और हार्टअटैक से जमीन पर गिरी। गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मगर दिव्यांका का न पोस्टमॉर्टम करवाया गया और न ही कोई पुलिस सूचना दी गई। मंगलवार रात दिव्यांका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है। यूपी पुलिस ने भी परिवार की ओर से कोई सूचना न देने की बात कही है। दिव्यांका के साथ काम कर चुके कलाकारों ने भी परिवार से कोई सूचना न मिलने की बात की है, जिससे वे अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए। अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, लास्ट सॉन्ग बी-प्राक के साथ हालांकि, दिव्यांका ने हाल ही में हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा के साथ अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, जिसकी अभी रिलीज डेट तय नहीं हुई है। यह फिल्म जल्द ही आने वाली है। इससे पहले दिव्यांका ने सिंगर ब्री-प्राक और अफसाना खान के साथ वीडियो सॉन्ग बरसाना मिला है में काम किया था। चार महीने पहले रिलीज इस सॉन्ग को अब तक तीन मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके है। हरियाणवी कलाकारों ने इस तरह दी दिव्यांका को श्रद्धांजलि… दिव्यांका के हरियाणवी इंडस्ट्री में आने की कहानी जानिए… पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर, मां अनीता हाउस वाइफ : दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। परिवार गाजियाबाद में रह रहा है। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com की। इसके बाद सिक्किम से MBA की। फिर गुरुग्राम से B.Ed की। दिव्यांका के दो भाई- हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउस वाइफ हैं। टिक-टॉक से शुरुआत, 20 मिलियन व्यूज आए : एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली के पास नीले रंग के सूट में टिक-टॉक पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू’ गाने पर वीडियो बनाई थी, जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गई। उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद टिक-टॉक पर मेरे फॉलोअर्स 5 मिलियन हो गए थे। 2018 में जॉब की, फिर इंडस्ट्री में एंट्री : दिव्यांका ने परिवार के सपोर्ट को लेकर कहा था कि कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि परिवार साथ नहीं देगा। परिवार ने हर तरीके से मेरा साथ दिया। फाइनेंशियली भी मैंने खुद को मैनेज किया। 2018 में मैंने जॉब भी की। जब मुझे लगा कि मैं इस इंडस्ट्री में कुछ कर सकती हूं तो मैंने जॉब छोड़ दी। विलेन गाने से हरियाणवी इंडस्ट्री की शुरुआत हुई। शूटिंग पर भाई को लेकर जाती थीं 3 इंडस्ट्री को लेकर दिव्यांका ने कहा था कि अगर आप ठीक हो तो सबकुछ ठीक है। हर जगह हर तरीके के लोग मिलते हैं। जो लोग मैनेज नहीं कर पाते, उनके लिए ये लाइन गंदी है। मेरे पास टीम है। मैं अपने शूटिंग पर भाई को लेकर जाती हूं। पापा को डायबिटीज है, इसलिए वह जा नहीं सकते। —————————- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणवी एक्ट्रेस की मौत पर सवाल:दिव्यांका सिरोही के सिर में चोट लगी, जल्दबाजी में बिना पोस्टमॉर्टम संस्कार; UP पुलिस बोली-हमें भी जानकारी नहीं दी हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की 30 साल की उम्र अचानक हुई डेथ एक मिस्ट्री बन गई है। कलाकारों एवं उनसे जुड़े लोगों से बातचीत में सामने आया है कि दिव्यांका फिल्म व गानों में काम न मिलने को लेकर स्ट्रेस में रहती थी और फाइनेंशली प्रॉब्लम भी झेल रही थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *