पटना के पिरबहोर इलाके के अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर पुल से छलांग लगाने वाली युवती की पहचान शिवहर के तरियानी की रहने वाली ज्ञानति (24) के तौर पर हुई है। परिजन ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि गुरुवार सुबह वह घर से लापता हो गई थी। इस बारे में लोकल थाने पर शिकायत करने वाले थे। तब तक पटना से उसके अटैंप्ट टू सुसाइड की जानकारी मिल गई। कोर्ट में अधिकार मित्र है मां ज्ञानती की मां शिवहर सिविल कोर्ट में अधिकार मित्र हैं। उनका कहना है कि वह कोर्ट चली जाती थी, तो ज्ञानती घूमने निकल जाती थी। इसी बात को लेकर डांट फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर ज्ञानती घर से निकल गई। मां मेनिका कुमारी ने बताया मैंने रिश्तेदारों की यहां पता किया, लेकिन कुछ भी खबर नहीं मिली। इसी बीच पटना से मेरे पास एक कॉल आया और बताया गया कि आपकी बेटी ने डबल डेकर पुल से छलांग लगा दी है। इसी सूचना के आधार पर पटना पहुंची हूं। फिलहाल उसका इलाज जारी है। होश में आई है युवती पुलिस के मुताबिक, युवती होश में आ गई है। हालांकि अभी कुछ बात नहीं पा रही है। उसे पूछने की कोशिश की जा रही है। जैसे वह बताने की स्थिति में आती है। उसके बयान के आधार पर आगे की छानबीन की जाएगी। पटना सेंट्रल SP दीक्षा ने बताया कि लड़की इलाजरत है। पूछताछ की जा रही है। अगर गंभीर अपराध की जानकारी मिलेगी, तो FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे की तस्वीरें… दरअसल, गुरुवार को युवती 55 फीट ऊंचे डबल डेकर पुल की रेलिंग पर काफी देर तक बैठी रही। वो इधर-उधर देख रही थी। पुल के नीचे काफी संख्या में भीड़ जुटी थी। अचानक पुल पर युवती ने किसी को देखा। जिसके बाद उसने पुल नीचे छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद लोगों ने युवती को जमीन पर गिरने नहीं दिया। लोगों ने उसे हवा में पकड़ लिया। इस वजह से उसकी जान बच गई।