लुधियाना में लिव-इन पार्टनर ने युवती पर किया हमला:शराब पीने से रोकने पर काटे बाल, बाजू भी तोड़ी; 1 साल से था रिलेशन

लुधियाना के दुगरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती पर उसके ही साथी ने बेरहमी से हमला कर दिया। घायल युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता कविता चौधरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पिछले करीब एक साल से अपने परिवार को बताए बिना आनंद चौधरी के साथ रह रही थी। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करके उसकी रील बनाई। रील आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। बाल काटने की बनाई वीडियो 21 अप्रैल, 2026 को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी आनंद चौधरी शराब पी रहा था। जब उसने उसे शराब पीने से रोका तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोप है कि आनंद ने बाल काटने वाली मशीन से उसके सिर के बाल काट दिए और उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से हमला कर युवती का हाथ तोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा के तहत मामला दर्ज पुलिस के अनुसार आरोपी आनंद चौधरी, पुत्र सीता राम, निवासी गली सरदार वाला प्लॉट, गांव दुगरी का रहने वाला है। वहीं शिकायतकर्ता कविता चौधरी, पुत्री राम जन्म, नजदीक पीर बाबा वाली गली, सरदार प्लॉट, दुगरी की निवासी है। थाना दुगरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 117(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *