लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज का विरोध करने वालों को धमकी:DGP, राजा वड़िंग, रंधावा समेत अन्य को धमकाया, मैसेज भेजा- कफन की तैयारी कर लो

लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री पर लगी रोक के बाद अब डीजीपी गौरव यादव, राजा वडिंग, सांसद सुखजिंदर रंधावा और बलकौर सिंह और पंजाब के एजी को धमकी मिली है। यह धमकी विदेशी व्हाट्सऐप नंबर से भेजी गई है। मैसेज में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। सभी को मैसेज आए हैं। मैसेज के सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्युमेंट्री जरूर चलेगी धमकी देने वालों ने कहा है कि लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्युमेंट्री जरूर चलेगी और अपने कफन की तैयारी कर लो। किसी से पैसा नहीं लेंगे गोली संताली जा बम से उड़ने की तैयारी समझो लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप। अब जानिए जिन लोगों को धमकी भरा मैसेज आया उन्होंने क्या किया – 1. राजा वड़िंग गए, पीएम को पत्र लिखा पत्र जैसे ही पता चला है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर लॉरेंस ऑफ पंजाब नाम से एक सीरीज आ रही है। जो कि 27 तारीख को रिलीज होगी। इसके बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 को कानूनी नोटिस भेजकर इसे ‘पंजाबियत का अपमान’ बताया, जिसके बाद केंद्र ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। इसी बीच प्रधानमंत्री को पत्र लिखा और पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की। 2. पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा पंजाब पुलिस ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर सीरीज पर रोक लगाने की मांग की। विशेष डीजीपी (साइबर क्राइम) वी नीरजा ने चेतावनी दी कि यह सीरीज संगठित अपराध का महिमामंडन करती है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। 3. घावों पर नमक छिड़कने जैसा सिगर सिद्धू मूसेवााल के पिता बलकौर सिंह ने सीरीज पर कहा था कि गैंगस्टरों का महिमामंडन युवाओं के लिए “जहर” के समान है। उन्होंने सवाल उठाया कि शहीदों या वैज्ञानिकों के बजाय उनके बेटे के हत्यारे पर सीरीज क्यों बनाई जा रही है। उन्होंने इसे पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा बताया और तुरंत प्रतिबंध की मांग की। रंधावा ने सीरीज को देश विरोधी बताया था कांग्रेस सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज का कड़ा विरोध करते हुए इसे “देशविरोधी” और पंजाब की विरासत के लिए अपमानजनक बताया। उन्होंने तर्क दिया कि यह सीरीज अपराधियों का महिमामंडन करती है, जिससे युवाओं में “गन कल्चर” को बढ़ावा मिल सकता है और समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रंधावा ने केंद्र और राज्य सरकार से इस पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था। सीरीज के खिलाफ आवाज उठाने के बाद रंधावा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भी मिले हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस प्रशासन को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *