लुधियाना की सियासत में कुछ समय से उस चल रहे विवाद में महिला स्कूल संचालिका (लेडी टीचर) ने लुधियाना मेयर के पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। महिला का दावा है कि मेयर के पति ने उससे अश्लील तस्वीरों की मांग की और न भेजने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। वहीं दूसरी ओर आज दोपहर को इस महिला पर भी ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे थे। इसके बाद अब महिला ने खुद मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखने का फैसला किया है। आज शाम 6:30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए महिला ने अपने समर्थकों और मीडिया को संबोधित किया। महिला ने कहा जो लोग भी फेसबुक पर मुझे सपोर्ट कर रहे हैं और मेरी वीडियो शेयर कर रहे हैं मैं उनका धन्यवाद करती हूं। यह लड़ाई छोटी नहीं, बहुत बड़ी है। मैं आज शाम 6:30 बजे अपने स्कूल लिटिल चैंप प्लेवे स्कूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही हूं। सबूत पेश करने का दावा महिला ने आगे कहा कि उसके पास इस पूरे मामले से जुड़े तमाम पुख्ता सबूत और एविडेंस मौजूद हैं जिन्हें वह आज शाम मीडिया के सामने सार्वजनिक करेगी। उसका कहना है कि वह चाहती है कि सच सबके सामने आए। बच्चों को ऑटो में स्कूल ले जाता था आरोपी लेडी टीचर ने बताया कि वह एक प्ले स्कूल चलाती है। इसके अलावा फूड प्रोडक्ट और जिम का काम भी करती है। आरोपी रवि आनंद पहले ऑटो चलाता था और उनके बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई। पति की बीमारी के दौरान शुरू हुआ दबाव
टीचर ने बताया कि कुछ साल पहले जब उसके पति बीमार थे, तभी रवि आनंद ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं।