हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 EV बसें:मई में आएगी नई खेप; लोगों को मिलेंगे 6 फायदे, 375 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन का लक्ष्य

हरियाणा में शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मई माह में प्रदेश के 10 शहरों में सिटी बसों की संख्या में बढ़ोतरी होने जा रही है। मई के अंत तक 90 नई इलेक्ट्रिक बसें संबंधित रूटों पर उतारी जाएंगी। अभी तक प्रदेश में 65 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन नई बसों के जुड़ने के बाद जून के पहले सप्ताह तक सिटी बसों की कुल संख्या बढ़कर 155 तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जांच के बाद ही होंगी शामिल नई 90 बसों के संचालन से पहले एक विभागीय कमेटी द्वारा बसों का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान तकनीकी गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद संबंधित जिलों में बस निर्माण कंपनियों द्वारा अतिरिक्त बसें भी भेजी जाएंगी, ताकि सेवा का विस्तार सुचारु रूप से किया जा सके। अब तक 10 शहरों में शुरू हो चुकी सर्विस प्रदेश में सिटी बस सेवा की शुरुआत पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर और अंबाला जैसे शहरों में की गई थी। पिछले वर्ष इस योजना में कुरुक्षेत्र को भी शामिल किया गया था, जिससे सेवा का दायरा और बढ़ गया है। विभाग की दीर्घकालिक योजना के अनुसार भविष्य में कुल 375 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के पूरा होने पर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और पर्यावरण के अनुकूल बन सकेगी। सिटी बसों की संख्या बढ़ने से ये मुख्य फायदे होंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *