नारनौल में एक्सीडेंट में पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल:बाइक पर सवार होकर राजस्थान ससुराल में जा रहा, गाड़ी ने मारी टक्कर

नारनौल में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक का शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। गांव अकबरपुर रामू निवासी साहिल शनिवार शाम करीब सात बजे अपनी पत्नी उषा भारती (25) और तीन साल के बेटे इशान के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल राजस्थान के झुंझुनूं जिला के गांव सागा की ओर जा रहा था। सीमा के पास मारी टक्कर नेशनल हाईवे पर जब वे बलाहां गांव से आगे राजस्थान की सीमा पर पहुंचे तब किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी उषा भारती और बेटे इशान की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक परिजन दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक साहिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *