डिंपल यादव ने राघव चड्‌ढा को गद्दार कहा:मैनपुरी में बोलीं- AAP की वजह से सांसद बने थे, दूसरी पार्टी में जाना गद्दारी

सपा सांसद डिंपल यादव ने आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्‌ढा समेत अन्य सांसदों को गद्दार कहा है। डिंपल ने रविवार को कहा, जिस पार्टी की वजह से आप राज्यसभा सांसद बने। आप जनता के बीच तो नहीं गए, आपको लोगों ने चुनकर नहीं भेजा। पार्टी ने आप पर भरोसा किया और आप दूसरी पार्टी में चले गए, मैं समझती हूं कि यह गद्दारी है। डिंपल यादव मैनपुरी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने किशनी विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, ऐसे कदम लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करते हैं। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। डिंपल ने और क्या कहा? दो दिन पहले राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हुए 24 अप्रैल की शाम आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी थी। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राघव ने बताया था कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता भी उनके साथ हैं। राघव बोले- दलबदल कानून नहीं लगेगा
राघव ने कहा था कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों ने यह फैसला लिया। इसलिए दलबदल कानून लगने का कोई मतलब नहीं है। राघव चड्ढा ने कहा था कि पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे। 2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 3 सीटें जीती थीं। राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे में जानिए… —————————— ये खबर भी पढ़ें… बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *