कैथल में बिना कनेक्शन उपभोक्ता को भेजा बिजली बिल:खंभे पर केवल मीटर लगा, नहीं दी गई आपूर्ति

कैथल के गांव खेड़ी गुलाम अली में बिजली निगम ने एक उपभोक्ता के मकान पर बिजली का मीटर तो लगवा दिया, लेकिन उसमें बिजली की सप्लाई नहीं दी गई। इसके बावजूद बिना आपूर्ति दिए उपभोक्ता के पास बिजली का बिल भी भेज दिया। हालांकि बिल ज्यादा नहीं, केवल 141 रुपए दिया गया, लेकिन उपभोक्ता ने इस पर आपत्ति जताई है कि बिना बिजली दिए बिल क्यों भेजा। इस संबंध में उपभोक्ता ने निगम के अधिकारियों को शिकायत भी की है। खेतों में डेरे में रहता परिवार गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह खेतों में डेरे में रहता है। उसके मकान के लिए मीटर पास हो चुका है। बिजली निगम के कर्मचारी उसके घर पर मीटर लगाकर चले गए, लेकिन उसमें बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया। इससे उसके घर में बिजली नहीं आ रही थी। नए मीटर में नहीं दी गई सप्लाई इसके बावजूद उसके पास बिजली का बिल भेज दिया गया। बिना बिजली आपूर्ति दिए उसके पास 141 रुपए बिल भेजा गया। इस संबंध में उसने अधिकारियों से बातचीत की है। उसने दूसरे कनेक्शन से बिजली की सप्लाई ली। जो नया मीटर लगा था, उसमें बिजली की सप्लाई दी ही नहीं थी। मोबाइल में बिल का मैसेज दिखाते हुए राकेश ने बताया कि बिजली आने से पहले ही उसके पास बिल आ गया। जो निगम की लापरवाही को भी दर्शाता है। उपभोक्ता ने मांग की कि उसका कनेक्शन जोड़कर बिजली सप्लाई दी जाए और बिना बिजली के बिल की सेटलमेंट की जाए। बिजली निगम सीवन के जेई देव कुमार ने बताया कि इस संबंध में उनके पास उपभोक्ता की शिकायत आई है। बिजली कनेक्शन को मीटर के साथ जुड़वा दिया गया है। बिल सेटलमेंट संबंधित सोमवार को वर्किंग दिवस में करवा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *